{"_id":"67533b6fbd8fe3a9b20cd3d5","slug":"bike-riding-miscreants-robbed-two-friends-by-showing-knife-rohtak-news-c-17-roh1019-557764-2024-12-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: चाकू दिखाकर बाइक सवार बदमाशों ने दो दोस्तों से की लूटपाट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: चाकू दिखाकर बाइक सवार बदमाशों ने दो दोस्तों से की लूटपाट
विज्ञापन
रोहतक। आईएमटी थानाक्षेत्र में वीरवार रात को बाइक सवार तीन बदमाशाें ने चाकू के बल पर दो दोस्तों से मोबाइल, 6 हजार रुपये और अन्य दस्तावेज लूट लिए। पीड़ितों की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
मूलत: उत्तर प्रदेश के हमीरपुर निवासी सोहन लाल अपने दोस्त धीरेंद्र के साथ रोहतक के खेड़ी साध में किराये के मकान में रहते हैं। दोनों एक निजी कंपनी में काम करते हैं। वीरवार देर रात को दोनों खेड़ी साध से सामान लेकर कमरे पर जा रहे थे। जब वह कमरे से कुछ दूरी पर थे तो बाइक सवार तीन बदमाश आए। इनमें से दो नकाबपोश बदमाशों ने उन्हें चाकू दिखाया और कहा, जो तेरे पास है उसे निकाल दो, नहीं तो जान से मार देंगे। पीड़ितों से मोबाइल व 6 हजार रुपये, एटीएम कार्ड और अन्य दस्तावेज लूट लिए।
मारुती कंपनी के मैनेजर का मोबाइल व पर्स चोरी
रोहतक। थाना पीजीआईएमएस क्षेत्र से एक कंपनी के मैनेजर का मोबाइल और पर्स चोरी हो गया। चोरी भी पीजीआईएमएस के वार्ड में हुई है। मैनेजर वहां किसी से मिलने के लिए आए थे। पीड़ित अमनदीप सिंह की ओर से थाने में चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पीड़ित ने बताया कि वह पंजाब-जालंधर के चुखीयारा का रहने वाला है और गुरुग्राम की मारुति कंपनी में बतौर मैनेजर काम करता है। 5 दिसंबर को वह रोहतक पीजीआईएमएस में आए थे। वार्ड में जाते समय हाथ से मोबाइल और पॉकेट से पर्स चोरी हो गया। जिसमें 1600 रुपये और डेबिट कार्ड समेत अन्य दस्तावेज रखे थे।
विज्ञापन
किसान के बिजली बिल के दो लाख लेकर सीएचसी संचालक फरार
रोहतक। सिटी थानाक्षेत्र के सुंदरपुर निवासी एक किसान से बिजली बिल जमा कराने के नाम पर दो लाख रुपये लेकर सीएचसी संचालक फरार हो गया। पीड़ित ने केस दर्ज कराया है। किसान राजेश कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह खेतीबाड़ी करता है। ट्यूबवेल का दो लाख रुपये का बिल था। जिसे अधिकारियों ने सीएचसी सेंटर से भरवाने के लिए कहा था। वह 27 नवंबर को कच्चा बेरी रोड रोहतक दुर्गा मनी ट्रांसफर सीएचसी सेंटर पर गए थे। सुनारिया कलां निवासी मनोज खुंडिया और रितु रानी दोनों सेंटर चलाते हैं। वह रुपये लेकर गए और कहा कि बिल जमा कराना है। मनोज ने कहा कि नेटवर्क में कुछ समस्या है। इस पर उसने कहा कि वह रुपये दे जाए। नेटवर्क सही होने पर बिल जमा करा देगा। उसका मैसेज भी उनके मोबाइल पर आ जाएगा। लेकिन जब 5 दिसंबर को वहां गया तो पता चला कि मनोज और रितु दोनों सीएचसी सेंटर को बंद कर फरार हो गए हैं। इस तरह वह कई लोगों के रुपये लेकर फरार हो गए हैं। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने अमानत में ख्यानत का मामला दर्ज कर लिया है।

बस स्टैंड परिसर में खड़ी जंग लगी बस।