{"_id":"6706be95366ccc17a40ae063","slug":"bhupender-singh-hooda-meet-with-workers-in-rohtak-2024-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana: हुड्डा साहब! दो घुलां करैं तो एक गिरा ए करै... भूपेंद्र सिंह से उनके समर्थकों ने की मुलाकात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana: हुड्डा साहब! दो घुलां करैं तो एक गिरा ए करै... भूपेंद्र सिंह से उनके समर्थकों ने की मुलाकात
Wed, 09 Oct 2024 11:04 PM IST
भूपेंद्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Wed, 09 Oct 2024 11:04 PM IST
सार
हरियाणा के रोहतक में डी पार्क स्थित निवास पर पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा से उनके समर्थकों ने मुलाकात की।
विज्ञापन
डी.पार्क स्थित आवास पर कार्यकर्ताओं से मिलते पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा।
- फोटो : संवाद
विस्तार
हरियाणा के रोहतक में विधानसभा चुनाव परिणाम आने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के डी पार्क स्थित निवास पर दिनभर उनके समर्थकों का आना-जाना लगा रहा। बुधवार सुबह कार्यकर्ताओं से बातचीत के बात वे दिल्ली के लिए रवाना हो गए। इस दौरान मीडिया से दूरी बनाए रखी।
विज्ञापन
बुधवार को सुबह से ही हुड्डा समर्थक उनके डी पार्क स्थित आवास पर पहुंचना शुरू हो गए। यहां बड़ी संख्या में समर्थकों ने उनसे मुलाकात की। यहां केवल औपचारिक परिचय व बातचीत हुई। इसमें ज्यादातर बुजुर्ग यही कहते नजर आए, हुड्डा साहब! दो घुलां करैं तो एक गिरा ए करै, हिम्मत मत हारो हम तुम्हारे साथ हैं।
विज्ञापन
इस पर पूर्व सीएम ने कोय ना... कहकर जवाब दिया और लोगों से हाथ मिलाते हुए अपनी कार में दिल्ली रवाना हो गए। पूर्व सीएम ने मीडिया से बातचीत नहीं। उन्होंने किसी भी तरह की बातचीत से साफ इन्कार कर दिया। उनसे मिलने आए समर्थकों के चेहरे पर मायूसी साफ नजर आई। सभी में सामान्य बातचीत हुई, साथ ही एक-दूसरे को हौसला बंधाते नजर आए।
विज्ञापन