फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Bhopal's weightlifter brother expresses suspicion of murder on coach

भोपाल की वेटलिफ्टर भाई ने कोच पर जताया हत्या का शक

Sat, 20 Feb 2021 01:31 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 20 Feb 2021 01:31 AM IST
विज्ञापन
Bhopal's weightlifter brother expresses suspicion of murder on coach
रोहतक। किलोई-धामड़ गांव के पास से गुजरने वाली नहर के पास वीरवार को मिले भोपाल की वेटलिफ्टर के शव के मामले में नया मोड़ सामने आया है। शुक्रवार को भोपाल से मृतक महिला का भाई रोहतक पहुंचा। जहां उसने पुलिस को दिए बयान में बताया कि वह 10 साल से अलग रह रही थी। उसका तलाक हो चुका था। तलाक के बाद से उसका बेटा अपने पिता के साथ रहता था। वह 16 फरवरी को हबीबगंज रेलवे स्टेशन से गई थी।
विज्ञापन

भाई को आशंका है कि 17 फरवरी को उसकी गला रेतकर हत्या कर दी गई। जिसका शव 18 फरवरी को रोहतक में मिला। भाई ने नामजद पर शक जाहिर करते हुए पुलिस को शिकायत दी है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया। वहीं, सदर थाना डीएसपी सज्जन सिंह ने बताया कि मृतक महिला की जेब से मिले होटल के बिल और हबीबगंज रेलवे स्टेशन की पार्किंग पर्ची के आधार पर जानकारी मिली थी कि वह खिलाड़ी है। जांच में यह भी सामने आया कि वह अक्सर रोहतक आती थी।
विज्ञापन

----------
आरोपी कोच पर महिला ने करवा रखे थे तीन मुकदमे दर्ज
महिला ने करीब ढाई साल पहले रोहतक के वेटलिफ्टिंग कोच भगतसिंह पर दुष्कर्म करने और उसे नाले में फेंकने की कोशिश करने का आरोप लगाया था। उसने शिकायत में बताया था कि वह 2015 में जबलपुर में एक प्रतियोगिता के दौरान सेना के अधिकारी भगत सिंह से मिली थी। इसके बाद दोनों ने आपस में एक-दूसरे का नंबर लिया और बातचीत करनी शुरू कर दी। भगत सिंह 2017 में सेना से सेवानिवृत्त हो गया। उसे रोहतक स्थित राजीव गांधी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में कोच पद पर नियुक्ति मिल गई। फिर कुछ माह बाद भगत सिंह ने नौकरी दिलाने और विवाह करने के झांसा देकर उसे रोहतक बुलाकर दुष्कर्म किया। महिला की शिकायत के बाद भगतसिंह को निलंबित कर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। इसके अलावा पुलिस के मुताबिक महिला ने आरोपी के खिलाफ भोपाल में भी दुष्कर्म करने और धमकी देने का केस दर्ज करवाया हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed