फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Bhau gang sharp shooter Ajay alias Goli was killed in encounter in Delhi

Rohtak: भाऊ गैंग के शार्प शूटर अजय उर्फ गोली का दिल्ली में एनकाउंटर, छह माह पहले जमानत पर आया था बाहर

Fri, 17 May 2024 12:00 PM IST
नवीन दलाल माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Fri, 17 May 2024 12:00 PM IST
सार

सोनीपत के मुरथल के पास ढाबे पर दिन दहाड़े शराब ठेकेदार की हत्या और दिल्ली के थाने तिलकनगर में फायरिंग केस में अजय वांछित था। जिसकी दिल्ली के गांव खेड़ा खुर्द के पास दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल के साथ मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में अभियुक्त अजय  गोली लगने से मारा गया।

विज्ञापन
Bhau gang sharp shooter Ajay alias Goli was killed in encounter in Delhi
मौके की तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल के साथ हिमांशु उर्फ भाऊ गैंग के शार्प शूटर अजय उर्फ गोली का बाहरी इलाके गांव खेड़ा खुर्द के पास मुठभेड़ हो गई, जिसमें गोली लगने से गोली मारा गया। अभी गोली का नाम सोनीपत में मुरथल के ढाबे के बाहर शराब ठेकेदार की हत्या के मामले में नाम आया था। साथ ही गोली के खिलाफ रोहतक में हत्या के प्रयास, झगड़े व आर्म्ज एक्ट सहित कई केस दर्ज थे, जिनमें वह गिरफ्तार हो चुका था। 2020 के बाद उसके खिलाफ रोहतक में कोई केस दर्ज नहीं हुआ है। 

विज्ञापन


सीआईए पुलिस के मुताबिक दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल को सूचना मिली कि विदेश में बैठकर गैंग चला रहे हिमांशु उर्फ भाऊ गैंग का एक शूटर अजय उर्फ गोली रोहतक जिले के गांव रिटोली का रहने वाला है। भाऊ का गांव भी रिटौली ही है। छह मई को दिल्ली के थाने तिलकनगर फायरिंग हुई थी। साथ ही 10 मार्च को सोनीपत के मुरथल के पास ढाबे पर दिन दहाड़े शराब ठेकेदार की हत्या हुई थी।
विज्ञापन


दोनों केस में गोली वांछित था, वह बाहरी दिल्ली के गांव खेड़ा खुर्द में आएगा। दिल्ली की स्पेशल सैल ने वीरवार रात करीब साढ़े 11 बजे एक होंडासिटी गाड़ी में आरोपी को स्पॉट किया। दिल्ली पुलिस का कहना है कि गोली को रुकने व आत्मसमर्पण का इशारा किया, लेकिन उसने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में अभियुक्त अजय उर्फ गोली को गोलियां लगी। उसे घायल हालत में पीसीआर से अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। आरोपी के पास से दो पिस्तौल व कारतूस बरामद हुए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मुरथल ढाबे की वीडियो हुई थी वायरल, दौड़ा-दौड़ा कर मारी थी गोली 
पुलिस के मुताबिक सोनीपत के ढाबे पर 10 मार्च को वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी, जिसमें दिखाई दे रहा था कि कैसे शराब ठेकेदार को पहले कार से बाहर खींचा गया। इसके बाद दौड़ा-दौड़ा कर गोली मारी गई। वहीं, दिल्ली के तिलकनगर वाली घटना में भीड़भाड़ के बीच राष्ट्रीय राजधानी के एक उच्चवर्गीय इलाके में एक शोरूम के बाहर फिरौती के लिए अंधाधुंध फायरिंग की गई। 


अधिकारी के अनुसार
अजय उर्फ गोली का दिल्ली की स्पेशल सैल ने एनकाउंटर किया है, जो भाऊ गैंग से जुड़ा हुआ था। आरोपी छह माह पहले जेल से जमानत  पर आया था। उसके खिलाफ रोहतक में हत्या के प्रयास, आर्म्ज एक्ट सहित पांच-छह केस दर्ज हैं, जिनमें वह गिरफ्तार हो चुका था। 2020 के बाद कोई केस दर्ज नहीं हुआ है। -आजाद सिंह नैन, प्रभारी सीआईए द्वितीय

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed