फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Bhadra's abode in Hades, will not have any effect, celebrate the festival without any hesitation

भद्रा का वास पाताल लोक में, नहीं पड़ेगा कोई प्रभाव, नि:संकोच मनाएं पर्व

Thu, 11 Aug 2022 01:24 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 11 Aug 2022 01:24 AM IST
विज्ञापन
Bhadra's abode in Hades, will not have any effect, celebrate the festival without any hesitation
रोहतक। रक्षाबंधन पर्व आज धूमधाम से मनाया जाएगा। भद्रा का वास पाताल लोक में है, इसका मृत्यु लोक पर कोई असर नहीं होगा। इसलिए सभी निसंकोच पर्व मनाएं। बहनें अपने भाइयों के हाथों में सुबह 10:40 से रात्रि 9:48 तक रक्षा सूत्र बांध सकेंगी। यह जानकारी ज्योतिषाचार्य पंडित मनोज मिश्र ने दी।
विज्ञापन

दुर्गा भवन के पंडित मनोज मिश्र ने बताया कि भद्रा काल को लेकर जो संशय बना है, उससे न घबराएं। शास्त्रों में वर्णित है कि स्वर्गे भद्रा शुभं कार्य, पाताले च धनागम, मृत्यु लोके यदा भद्रा, सर्व कार्य विनाशिनी। वीरवार को भद्रा के पाताल लोक में होने के कारण इसका असर मृत्यु लोक पर नहीं है और हम पर्व मना सकते हैं। यह त्योहार प्रतिवर्ष श्रावण मास की पूर्णिमा के दिन श्रवण नक्षत्र में मनाया जाता है। बहनें अपने भाई को पूर्व दिशा की ओर बैठा कर तिलक लगाएं और माथेपर टीका लगाकर दाहिने हाथ पर रक्षा सूत्र बांधें। इस दौरान ॐ येन बद्धो बली राजा दानवेंद्रो महाबल:। तेन त्वामपि बध्नामि रक्षे मा चल मा चल।। मंत्र का उच्चारण कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed