{"_id":"6860003bf0eb4c6693b5616b75bf0caf","slug":"betting-on-cricket-matches-five-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्रिकेट मैच पर सट्टा लगाते पांच काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्रिकेट मैच पर सट्टा लगाते पांच काबू
रोहतक
Updated Wed, 14 May 2014 02:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्पेशल स्टाफ की टीम ने सोमवार रात को आईपीएल के क्रिकेट मैच पर सट्टा लगा रहे पांच युवकों को काबू कर लिया। पुलिस ने मंगलवार को उन्हें अदालत में पेश किया। जहां से आरोपियों को जमानत पर रिहा कर दिया। स्पेशल स्टाफ की टीम को सूचना मिली कि तिलियार लेक पर हैदराबाद व मुंबई के बीच खेले जा रहे मैच पर कुछ युवक सट्टा लगा रहे हैं।
सूचना मिलते ही इंस्पेक्टर मनोज वर्मा के नेतृत्व में एक टीम बनाई गई तथा वहां जाकर छापा मारा गया। वहां पर आईपीएल के मैच पर सट्टा लगाया जा रहा था। पुलिस की कार्रवाई पर आरोपियों ने वहां से भागने का प्रयास किया, मगर स्पेशल स्टाफ के कर्मचारियों की मुस्तैदी के कारण उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।
इंस्पेक्टर मनोज वर्मा ने बताया कि पुलिस ने तिलियार लेक से आईपील मैच पर सट्टा लगाते हुए शादीपुर जुलाना निवासी प्रवीन व संदीप, छोटूराम कालोनी निवासी अतुल, प्रीत विहार कालोनी निवासी जोगेंद्र व अर्बन एस्टेट जींद निवासी नवनीत को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने युवकों से 12 मोबाइल, एक एलईडी व 14 हजार रुपये भी बरामद किए हैं।
विज्ञापन
इंस्पेक्टर वर्मा ने बताया कि आईपीएल के दौरान पुलिस ने सट्टे के खिलाफ विशेष अभियान चलाया हुआ है। शहर में जगह-जगह मुखबिर छोड़े हुए हैं। जहां भी सूचना मिलती है, वहां पर तुरंत कार्रवाई की जाती है। बता दें कि कुछ समय पहले आईपीएल मैच पर सट्टा लगा रहे लोगों को रुपये लेकर छोड़ने के आरोप में आईजी अनिल राव ने स्पेशल स्टाफ प्रभारी सहित 7 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया था।