फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   beerendra singh, haryana, rohtak, aarya samaj, cabinet, dhankhad

संस्कारों की पाठशाला है आर्य समाज : बीरेंद्र सिंह

Mon, 17 Oct 2016 01:46 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Mon, 17 Oct 2016 01:46 AM IST
विज्ञापन
beerendra singh, haryana, rohtak, aarya samaj, cabinet, dhankhad
भैयापुर लाढ़ौत गुरुकुल के रजत जयंती समारोह में पहुंचे दोनों मंत्री - फोटो : amar ujala
स्वामी दयानंद के दिखाए रास्ते पर चलकर धर्मांधता की लड़ाई लड़ने में आर्य समाज और इससे जुड़े लोग आज भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। इस लड़ाई में सबसे अहम योगदान शिक्षा का रहा है। यही नहीं आर्य समाज संस्कारों की पाठशाला भी है। यह बात रविवार को केंद्रीय इस्पात मंत्री चौधरी बीरेंद्र सिंह ने गुरुकुल भैयापुर लाढ़ौत में आयोजित दो दिवसीय रजत जयंती समारोह के समापन पर कही। कार्यक्रम में प्रदेश के कृषिमंत्री ओमप्रकाश धनखड़ ने गुरुकुल के माध्यम से व्यापार में पकड़ बनाने का आह्वान किया।
विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह ने कहा कि छात्रों के सामने भविष्य की लंबी राह है, जिसे वह नवीन शिक्षा के साथ-साथ आर्य संस्कारों के मिश्रण से तय कर सकते हैं। हरियाणवी भाषा पर उन्होंने कहा कि यहां के लोगों को अन्य भाषाओं पर भी पकड़ बनानी होगी। भाषा अभिव्यक्ति का सशक्त माध्यम है और आज का युग अभिव्यक्ति का है। बुजुर्गोें ने बड़ी मेहनत से गौरवमयी हरियाणा का निर्माण किया है। किसान मसीहा चौधरी छोटूराम का उदाहरण देते हुए कहा कि देश के किसानों की लड़ाई लड़ते हुए चौधरी साहब ने अंग्रेजों से भी दो-दो हाथ किए थे। गेहूं के मूल्य से लेकर किसानों के जमीन संबंधी हितों के लिए उनकी आवाज बने। कहा कि खेती के अलावा अब उद्योग व व्यापार में भी सक्रिय भागीदारी करनी होगी, तभी हम सफल हो सकते हैं।
विज्ञापन


कार्यक्रम में पहुंचे प्रदेश के कृषिमंत्री ओमप्रकाश धनखड़ ने कहा कि आर्य समाज को गुरुकुल के माध्यम से बाजार में पकड़ बनाने की भी शिक्षा देनी चाहिए। गुरुकुल अच्छे नागरिक, खिलाड़ी, किसान और सैनिक तैयार करने में सफल है, लेकिन गुरुकुल के माध्यम से बाजार में भी उतरना होगा। स्वामी रामदेव ने भी बाजार की ताकत को सिद्ध कर दिया है। अभिनेता अमिताभ बच्चन और क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर जैसे लोग भी प्रोडक्ट बेचने के कार्य में लगे हैं। उन्होंने कहा कि पूर्व राष्ट्रपति स्वर्गीय डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जैसे कई विद्वानों ने कहा है कि बड़ी सोच और बड़े सपने के साथ बड़ा लक्ष्य तय करना चाहिए। बड़े सपने देखने वाला व्यक्ति ही बड़ा बनता है। प्रदेश केतीन जिले खुले में शौचमुक्त हो चुके हैं। एक नवंबर तक अन्य पांच जिले खुले में शौचमुक्त हो जाएंगे। राष्ट्रीय आर्य युवक परिषद के अध्यक्ष स्वामी आर्यवेश ने कहा कि विदेशों में भी हवन और योग का महत्व बताना होगा, जिससे वहां पर फैली बीमारियों को भी दूर किया जा सके। कार्यक्रम के दौरान भजनोपदेशक पृथ्वी सिंह बेधड़क, सहदेव बेधड़क समेत अन्य आर्य वीर कलाकारों ने भजन प्रस्तुत किए।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों मंत्रियों ने की 11-11 लाख की घोषणा

कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह और कृषिमंत्री ओमप्रकाश धनखड़ ने गुरुकुल को 11-11 लाख रुपये देने की घोषणा की। जिला परिषद चेयरमैन बलराज कुंडू ने भी पांच लाख रुपये देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि वह समय-समय पर गुरुकुल के लिए योगदान देते रहेंगे। कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह और बलराज कुंडू ने प्रशासनिक भवन की आधारशिला भी रखी।


यह रहे मौजूद

कार्यक्रम की अध्यक्षता गुरुकुल गौतमनगर नई दिल्ली के आचार्य स्वामी प्रणवानंद सरस्वती ने की। इस मौके पर आचार्य वेदव्रत, स्वामी हरिदत्त, आचार्य योगेंद्र, अमेरिका से आए स्वामी डॉ. सतीश प्रकाश, स्वामी धर्मदेव, स्वामी पूर्वानंद महाराज, प्राचार्य आचार्य जयवीर, बेटी बचाओ अभियान की अध्यक्ष प्रवेश व पूनम आर्य, ओएसडी सुधीर फौगाट, आचार्य कर्मवीर, आचार्य इंद्रपाल, डॉ. विवेेकानंद शास्त्री, ब्रहमचारी दीक्षेंद्र, देशवाल खाप के प्रधान शिवधन, मास्टर रामपाल आर्य, जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी नरेंद्र सारवान, पशुपालन विभाग के उपनिदेशक डॉ. सूर्या खटकड़ और भाजपा जिलाध्यक्ष अजय बंसल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed