फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Beaten with friends for asking for bike back

Rohtak News: बाइक वापस मांगने पर दोस्तों संग मिलकर पीटा

Sun, 28 Apr 2024 12:50 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Sun, 28 Apr 2024 12:50 AM IST
विज्ञापन
Beaten with friends for asking for bike back
बहादुरगढ़। पुलिस को दी शिकायत में गांव सराय औरंगाबाद निवासी मोहित ने बताया कि वह झज्जर मोड़ पर एक शिक्षण संस्थान में कोचिंग लेता है। कोचिंग खत्म करके साढ़े 12 बजे वह बाहर आया तो वहां पर उसका दोस्त मिला। उसने मोटरसाइकिल मांगी तो उसे अपनी मोटरसाइकिल दे दी। कुछ देर इंतजार करने के बाद उसने अपने दोस्त को फोन किया तो वह 5 मिनट में आने की बात कह कर उसे गुमराह करता रहा। इसके बाद उसके दोस्त ने अपना फोन अपने अन्य दोस्त को दे दिया। बातों ही बातों में वह उसे गालियां देने लगा। कुछ समय बाद उसकी मोटरसाइकिल पर चार लड़के व दो अन्य आए। आरोप है कि आते ही उन्होंने उसके साथ मार पिटाई शुरू कर दी। उसने अपने भाई को फोन किया। इसके बाद उसका भाई वहां आ गया। फिर 15 मिनट के बाद काफी संख्या में युवक और आ गए और उसके साथ मारपीट करने लगे। हथियार दिखाकर धमकी दी। उसके दोस्तों ने उसे छुड़वाया। आरोप है कि उसकी बाइक भी ले गए। उसे इलाज के लिए नागरिक अस्पातल में ले जाया गया। फिलहाल पुलिस ने केस दर्ज कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed