फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Batra lagged behind Grover at his booth, Manju lagged behind Hooda in Dhamad.

Rohtak News: अपने बूथ पर ग्रोवर से पिछड़े बतरा, धामड़ में हुड्डा से पीछे रह गईं मंजू

Thu, 10 Oct 2024 05:50 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 10 Oct 2024 05:50 AM IST
विज्ञापन
Batra lagged behind Grover at his booth, Manju lagged behind Hooda in Dhamad.
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

रोहतक। विधानसभा चुनाव के परिणाम ने सभी को चौंका दिया है। इन परिणामों से खुद प्रत्याशी भी हैरान हैं। रोहतक सीट से भाजपा प्रत्याशी मनीष ग्रोवर अपने बूथ के साथ कांग्रेस प्रत्याशी भारत भूषण बतरा के बूथ में सेंध लगाने में सफल रहे। यहां भाजपा प्रत्याशी ग्रोवर ने 55 वोट बतरा से अधिक हासिल किए हैं। वहीं ग्रोवर ने अपने बूथ पर बतरा से 154 वोट ज्यादा हासिल किए।
महम में बलराम दांगी अपने बूथ पर हावी रहे तो बलराज कुंडू के बूथ पर भी कड़ी टक्कर दी। प्रदेश की सबसे हॉट सीट गढ़ी सांपला-किलोई में मंजू हुड्डा अपने बूथ पर कुछ वोट जुटाने सफल रही तो भूपेंद्र हुड्डा के गढ़ में सेंध लगाने में असफल रहीं।
विज्ञापन

चुनावी महासमर में वोटों के खेल में जुटे प्रत्याशियों ने पिछले कुछ समय में मतदाताओं को रिझाने व अपनी जीत को लेकर दिन रात एक कर दिया। इसी कड़ी में हर प्रत्याशी ने अपने प्रतिद्वंद्वी के गढ़ में सेंध लगाने का भरपूर प्रयास किया। इस प्रयास में सफल प्रत्याशी अच्छे मतों से विजयी भी रहे, जबकि कुछ प्रत्याशी प्रतिद्वंद्वी के साथ अपने ही बूथों पर पीछे रहे। नतीजतन हार का मुंह देखना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश की सबसे हाॅट सीट गढ़ी सांपला-किलोई में 67.02 प्रतिशत मतदान हुआ। इसमें उनके अपने बूथों पर जोरदार मतदान हुआ। सांघी में बूथ नंबर 12 व 13 पर भूपेंद्र हुड्डा को कुल 1400 में से 1308 वोट प्राप्त हुए। मंजू हुड्डा यहां से केवल 79 वोट की जुटा पाईं। मंजू हुड्डा के अपने गांव धामड़ में कुल 3628 वोट में से 2685 वोट पोल हुए। इनमें से भूपेंद्र हुड्डा को 1746 व मंजू को 817 वोट ही मिले। इस तरह की बढ़त अन्य बूथों पर भी बनी रही। नतीजतन भूपेंद्र हुड्डा भारी मतों से विजयी रही।

महम सीट से विजयी बलराम दांगी ने अपने प्रतिद्वंद्वी बलराज कुंडू को अपने बूथ पर बढ़ नहीं बनाने दी। बलराज कुंडू ने भी इसी प्रकार अपने बूथ पर बढ़त बनाए रखी। बूथ नंबर 142 पर बलराम दांगी ने कुल पोल हुए 734 में से 532 वोट प्राप्त किए। बलराज कुुंडू को 156 वोट मिले। बलराज कुंडू ने अपने बूथ नंबर 84 पर कुल 771 में से 273 वोट हासिल किए। जबकि बलराम दांगी को 224 वोट मिले।


रोहतक सीट पर विजयी रहे भारत भूषण व मनीष ग्रोवर में कड़़ा मुकाबला रहा। बतरा अपने बूथ नंबर 90 पर पोल हुए 785 में से 356 वोट प्राप्त करने में सफल रहे, तो ग्रोवर को 411 वोट मिले। अपने बूथ नंबर 95 पर ग्रोवर ने 431 वोट हासिल किए, जबकि यहां बतरा को 277 वोट ही मिले। शहर के इन दोनों बूथों पर ग्रोवर हावी रहे।


यूं हुआ दिग्गजों के गांवों व मतदान केंद्रों पर पोलिंग

रोहतक शहर
प्रत्याशी का गांव या मतदान केंद्र कुल वोट मतदान प्रतिशत
बीबी बतरा (पूर्व सैनिक कार्यालय मतदान केंद्र) 1289 785 60.89

मनीष ग्रोवर, (सिंचाई विभाग कार्यालय मतदान केंद्र) 2286 1230 53.80
गांधी कैंप 8503 5978 70.30


गढ़ी सांपला-किलोई

भूपेंद्र सिंह हुड्डा का गांव सांघी 7856 6464 82.28
मंजू हुड्डा का गांव धामड़ 3628 2585 71.25



महम

बलराम दांगी का गांव मदीना 11630 9290 79.87
बलराज कुंडू का मतदान केंद्र महाजन धर्मशाला, महम 1932 1271 65.78


कलानौर
रेनू डाबला का आंबेडकर स्कूल मतदान केंद्र 4380 2571 58.69


जिले में बदला मतदान का आंकड़ा प्रतिशत में
गढ़ी सांपला-किलोई 67.02
कलानौर 65.86
महम 73.00
रोहतक शहर 59.96
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed