{"_id":"970c3a22398aecfb2228f48d27184ac4","slug":"bappa-ki-vidai-tokan-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बप्पा की विदाई बेला: गौकर्ण में विसर्जन के लिए टोकन और रूट तय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बप्पा की विदाई बेला: गौकर्ण में विसर्जन के लिए टोकन और रूट तय
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
Updated Sat, 26 Sep 2015 02:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घर गली और मोहल्लों में मेहमान बनकर आए गणपति बप्पा की विदाई बेला आ गई है।
शुक्रवार शाम से ही अगले साल जल्दी आने के न्यौते के साथ बप्पा का विसर्जन शुरू हो गया। इस बार प्रदूषण फैलाने से बचने के लिए नहर में विसर्जन पर रोक लगाई गई है और जींद रोड स्थित गौकर्ण तालाब में इसकी व्यवस्था की गई है।
हालांकि शुक्रवार को कुछ धार्मिक संगठनों ने नहर में भी विसर्जन किया। शनिवार और रविवार को होने वाले विसर्जन के लिए पुलिस, प्रशासन और गौकर्ण डेरा प्रबंधन की ओर से पूरी तैयारियां कर ली गई हैं। इसके लिए रूट और टोकन सिस्टम तय किया गया है।
ये रहेगा रूट
एसपी शशांक आनंद ने बताया कि जिला प्रशासन ने इस बार गणेश विसर्जन को लेकर जेएलएन नहर पर पाबंदी लगा दी है। गौकर्ण तीर्थ पर ही विसर्जन के पुख्ता प्रबंध किए गए हैं।
विज्ञापन
शनिवार और रविवार को गौकर्ण डेरे की ओर जाने के लिए पुलिस ने रूट निर्धारित कर दिया है। विसर्जन के लिए शहर की तरफ से जाने वाले श्रद्धालु अंबेडकर चौक से छोटूराम चौक, शांतमई चौक, भिवानी स्टैंड, दुर्गा भवन मंदिर, पुरानी सब्जी मंडी, सीआईए और गौड़ कॉलेज से होते हुए गौकर्ण पहुंचेंगे।
विसर्जन के बाद गौकर्ण सरोवर से नेहरू कालोनी होते हुए माता दरवाजा, दयानंद मठ चौक, गोहाना अड्डा और सिविल अस्पताल के सामने से होते हुए अंबेडकर चौक पहुंचेंगे।
पहली बार टोकन और पार्किंग की व्यवस्था
डीसी डी. के. बेहरा ने बताया कि 27 सितंबर को सुबह 8 बजे विसर्जन शुरू हो जाएगा। साफ-सफाई के लिए नगर निगम के कर्मचारियों को जेसीबी और ट्रैक्टर-ट्राली के साथ तीर्थ पर लगाया गया है। जगह-जगह कूड़ेदान रखवा दिए गए हैं। गौकर्ण तीर्थ पर जो भी श्रद्धालु विसर्जन के लिए जाएगा, उसे पहले गौकर्ण पुलिस चौकी से समय और टोकन लेना पड़ेगा। तय समय पर ही मूर्ति विसर्जन के लिए आना होगा। विसर्जन के लिए आने वाले वाहनों के लिए गौकर्ण कम्यूनिटी सेंटर में पार्किंग जोन बनाया गया है। यहां बिजली की सुचारु आपूर्ति भी सुनिश्चित की गई है।
आईजी आज करेंगे विसर्जन
आईजी कार्यालय में चल रहे गणेश महोत्सव में भी शनिवार को विसर्जन होगा। सुबह सात बजे आरती और हवन के बाद भंडारा होगा।
आईजी श्रीकांत जाधव शीला बाईपास से होते हुए नया बस स्टैंड, सुखपुरा चौक, दयानंद मठ और माता दरवाजा से होते हुए 11 बजे गौकर्ण तीर्थ में पहुंचेंगे। यहां गणेश जी की प्रतिमा का विसर्जन किया जाएगा।
विसर्जन के बाद मूर्तियों की होगी खास व्यवस्था
सभी भक्तों द्वारा गणेश प्रतिमा के विसर्जन के लिए गौकर्ण तालाब में पर्याप्त व्यवस्था की गई है। दो दिन विसर्जन के बाद मूर्तियों को तालाब से निकाल लिया जाएगा। प्रशासन से सलाह कर जगह तय करने के बाद मूर्तियों को विधि विधान के साथ मिट्टी में दबा दिया जाएगा।
- महामंडलेश्वर कपिलपुरी, बाबा लक्ष्मणपुरी धाम।
क्या कहते हैं धार्मिक संगठन
श्री 78 संघ परिवार के नितिन गुप्ता का कहना है कि रविवार को गणेश जी का विसर्जन किया जाएगा। अभी तक विसर्जन के लिए जेएलएन नहर पर तैयारी थी, लेकिन प्रशासन ने इस पर रोक लगा दी। अब विसर्जन को लेकर प्रशासनिक अधिकारियों से बातचीत की जाएगी।
-----
श्री सिद्घि विनायक मंडल के प्रधान पुनीत कुमार का कहना है कि गणेश विसर्जन 27 सितंबर को सुबह दस बजे होगा। जेएलएन नहर पर रोक लगने का पता चला है। अब जहां सभी संगठन करेंगे, हम भी वहीं विसर्जन करेंगे।
---------
बाल गोपाल युवा सेवा समिति के प्रधान मनोज वधवा का कहना है कि विसर्जन 27 सितंबर को सुबह नौ बजे करेंगे। वैसे हमने गणेश जी की प्रतिमा मिट्टी से तैयार कर रखी है, लेकिन फिर भी यदि नहर में विसर्जन को मना किया जाता है तो जहां सभी करेंगे, वहीं पर विसर्जन किया जाएगा।
--------
सेक्टर 1 में चल रहे श्री गणपति युवा मंडल के खजांची विष्णु दत्त शर्मा का कहना है कि विसर्जन की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सभी के साथ मिलकर विसर्जन किया जाएगा।
शुक्रवार को इन्होंने किया विसर्जन
शुक्रवार को बाबरा मोहल्ले के गणपति पूजा मंडल ने धूमधाम से शोभायात्रा निकालकर गणेश जी की प्रतिमा का गौकर्ण में विसर्जन किया। शोभायात्रा बाबरा बाजार से चलकर गौड़ कॉलेज से होते हुए गौकर्ण तीर्थ पर पहुुंची। मित्र सेवा मंडल ने गणेश जी की प्रतिमा को बग्गी में स्थापित कर उसे खुद खींचा। शोभायात्रा रेलवे रोड से शुरू होकर आर्य नगर, ग्रीन रोड और दिल्ली रोड से होते हुए सेक्टर दो स्थित नहर पर पहुंची। वहां पर उन्होंने गणेश जी की प्रतिमा का विसर्जन किया। हालांकि नहर पर प्रतिबंध लगा रखा था। इसके अलावा पीपल वाला मंदिर कच्चा बेरी रोड की कीर्तन मंडली ने भी गौकर्ण तीर्थ पर गणेश जी का विसर्जन किया।
एसपी समेत अन्य अधिकारियों ने किया निरीक्षण
विसर्जन की तैयारियों को लेकर शुक्रवार को एसपी शशांक आनंद ने गौकर्ण तीर्थ का निरीक्षण किया। एसपी ने व्यवस्थाओं का जायजा लिया और पुलिसकर्मियों को दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि विसर्जन के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। इसके अलावा नगर निगम के अधिकारियों ने भी तीर्थ का निरीक्षण किया।