{"_id":"67608effa23abfa23d00a236","slug":"banks-started-freezing-the-amount-defrauded-in-captcha-scandal-rohtak-news-c-17-roh1020-563721-2024-12-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: कैप्चा कांड में ठगी की राशि को बैंकों ने फ्रीज करना शुरू किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: कैप्चा कांड में ठगी की राशि को बैंकों ने फ्रीज करना शुरू किया
विज्ञापन
पीसीएल कंपनी की ओर से कैप्चा भरवाकर 35 हजार लोगों से 18 करोड़ की ठगी के मामले में पुलिस को सफलता मिलनी शुरू हो गई। पुलिस की ओर से बैंकों से किए गए पत्राचार में 29 बैंकों ने रिपोर्ट भेजनी शुरू कर दी है। रोहतक के एक निजी बैंक ने करीब 5 लाख की राशि फ्रीज करने की जानकारी पुलिस को दी है। इसके अलावा, अन्य बैंकों से यह जानकारी मांगनी शुरू कर दी है।
रोहतक की भरत कॉलोनी में पीसीएल कंपनी बनाकर 5-5 हजार रुपये में आईडी देकर 35 हजार लोगों से 18 करोड़ की ठगी की थी। इस प्रकरण में पंचकूला एसपी अमित दहिया ने बताया कि 10 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इसमें 70 से अधिक लोगों की शिकायतें आ चुकी हैं। इनके द्वारा की गई ठगी को लेकर पुलिस ने बैंकों की जांच पड़ताल की तो सामने आया कि 29 बैंकों में 71 तरह से लेन-देन किया गया था। इन बैंकों में रखी राशि को फ्रीज कराने के लिए पत्राचार किया गया था। पुलिस को अब इसमें सफलता मिलनी शुरू हो गई है। रोहतक के एक निजी बैंक ने करीब 5 लाख रुपये की राशि जब्त करने की सूचना साइबर पुलिस को भेज दी है।
-- -- -- -- -- -- -
कई राज्यों के लोगों से हुई ठगी
हरियाणा, राजस्थान, दिल्ली, यूपी और बिहार समेत कई प्रदेशों के लोगों को ठगों ने शिकार बनाया था। अब तक 70 से अधिक लोगों ने पंचकूला साइबर पुलिस के पास पहुंचकर शिकायतें दी हैं। इसमें 5 करोड़ से अधिक राशि की ठगी होने का लोग दावा कर चुके हैं।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -
बैंकों से पोंजी स्कीम संचालकों के 29 खातों की सूचना के लिए पत्राचार किया गया था। अब उनकी राशि को फ्रीज कराना शुरू कर दिया है।
- अमित दहिया, एसपी साइबर, पंचकूला हरियाणा।