फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Bank Manager from Hooda City Park, groom missing before cremation

हुडा सिटी पार्क से दिल्ली बैंक के मैनेजर संदिग्ध्ा परिस्थितियों में लापता

Sun, 01 Mar 2020 01:24 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 01 Mar 2020 01:24 AM IST
विज्ञापन
Bank Manager from Hooda City Park, groom missing before cremation
हुडा सिटी पार्क में घूमने आए दिल्ली कॉपरेटिव बैंक घेवरा के सहायक मैनेजर और शादी की रिसेप्शन पार्टी से पहले बैंक कॉलोनी निवासी दूल्हे के संदिग्ध परिस्थितियों में लापता होने के मामले सामने आए हैं। परिजनों का कहना है कि काफी तलाश के बाद भी उनका कोई सुराग नहीं लग पाया है। इस बारे में दोनों के परिजनों ने संबंधित थाना पुलिस को शिकायत दी है। पुलिस ने दोनों की गुमशुदगी का केस दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

अर्बन थाना पुलिस को दी शिकायत में बैंक कॉलोनी निवासी विजेंद्र ने बताया कि उसके छोटे भाई 32 वर्षीय रिंकू की 25 फरवरी को शादी हुई थी। शादी की रिसेप्शन पार्टी जिम खाना क्लब में आयोजित की गई थी। रिसेप्शन पार्टी की दोपहर 3 बजे रिंकू घर से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। जिसे काफी जगहों पर तलाशा, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा। चाचा की शिकायत पर पुलिस ने गुमशुदगी का केस दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

वहीं, दूसरे मामले में झज्जर के बेरी पाना हाल कृपाल नगर निवासी अंकेश ने उसके पिता की गुमशुदगी की रपट दर्ज करवाई है। अंकेश ने बताया कि उसके पिता दिल्ली कॉपरेटिव बैंक घेवरा के सहायक मैनेजर हैं। 26 फरवरी को वह व उसके पिता अशोक कुमार व कार चालक जगदीश गुरुग्राम में आयोजित शादी समारोह से 27 फरवरी को शाम 4 बजे रोहतक पहुंचे थे। शाम साढ़े 4 बजे जब परिवार हुड्डा सिटी पार्क के पास पहुंचा तो पिता अशोक कुमार ने पार्क में घूमने की इच्छा जताई। साथ ही परिवार को कहा कि वे सभी घर चले जाए, वह घूम कर लौट आएंगे। शाम होने पर जब पिता लौटे तो बेटा उन्हें पार्क में देखने के लिए आया, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। इसके बाद पुलिस को शिकायत दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed