{"_id":"673cc905628ce391e2045780","slug":"ban-on-building-construction-in-sampla-spraying-water-on-roads-rohtak-news-c-17-roh1020-547433-2024-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: सांपला में भवन निर्माण पर लगी रोक, सड़कों पर कर रहे पानी का छिड़काव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: सांपला में भवन निर्माण पर लगी रोक, सड़कों पर कर रहे पानी का छिड़काव
विज्ञापन
सांपला। जिले में बढ़ते वायु प्रदूषण को लेकर सांपला नगरपालिका की ओर से ठोस कदम उठाने शुरू कर दिए हैं। मंगलवार को कस्बे में हो रहे भवन निर्माण कार्यों पर रोक लगा दी गई। भवन निर्माण के उपयोग में ली जाने वाली सामग्री को ढककर रखने के आदेश जारी किए गए हैं। अधिकारियों ने आदेशों की अवहेलना करने वाले पर जुर्माना लगाने की चेतावनी भी दी गई। नगरपालिका की ओर से धूल उड़ने वाले रास्तों पर टैंकर लगाकर पानी का छिड़काव किया है। वहीं दुकानदारों से भी अपनी दुकानों के आगे पानी छिड़काव करने की अपील की हैं।
अधिकारी ने बताया कि भवन निर्माण कार्यों पर निगरानी रखने के लिए टीम बनाई गई है। कस्बे में मंगलवार को कई स्थानों का निरीक्षण कर लोगों को निर्माण कार्य रोकने के निर्देश दिए गए। कुछ लोगों को नोटिस भी दिए गए। उन्हें बताया गया कि अगले आदेश तक कार्य बंद रखे जाएंगे। अधिकारियों का कर्मचारियों द्वारा स्वच्छता बढ़ाने व प्रदूषण नहीं फैलाने के लिए लोगों को जागरूक भी किया जा रहा है। इसके लिए कस्बे में अगर कोई भी कूड़ा सार्वजनिक स्थान पर डालता है या आग लगता है तो उस पर जमाना लगाया जाएगा।
प्रत्येक दुकानदार करें पानी का छिड़काव
नगरपालिका सचिव नरेंद्र कुमार ने बताया कि प्रत्येक दुकानदार ने सुबह अपनी दुकानों के आगे पानी छिड़काव करना होगा, ताकि बढ़ाते हुए प्रदूषण पर रोक लगाई जा सके। उन्होंने बताया कि अगले आदेशों तक शहर के सभी भवन निर्माण कार्य पर रोक लगा दी गई है।