{"_id":"6a3d6d8327ec8c0418059b3b","slug":"balaji-cricket-academy-defeated-goyal-club-by-84-runs-rohtak-news-c-17-roh1019-878349-2026-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: बालाजी क्रिकेट अकादमी ने गोयल क्लब को 84 रन से हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: बालाजी क्रिकेट अकादमी ने गोयल क्लब को 84 रन से हराया
विज्ञापन
50-रोहतक के ऑक्सीजन क्रिकेट ग्राउंड में खिलाड़ी शौर्य को सम्मानित करते एंपायर धीरज। स्रोत : क्
रोहतक। गोयल अंडर-14 स्प्रिंग क्रिकेट कप के लीग मैच में बालाजी क्रिकेट अकादमी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए गोयल क्रिकेट क्लब को 84 रन से हरा दिया। मुकाबले में शौर्य सिंह को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया।
ऑक्सीजन क्रिकेट ग्राउंड में वीरवार को खेले गए मैच में गोयल क्रिकेट क्लब ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए बालाजी क्रिकेट अकादमी ने 38.5 ओवर में 206 रन बनाकर सभी विकेट खो दिए।
टीम की ओर से शौर्य सिंह ने 63 रन की अर्धशतकीय पारी खेली, जबकि लविश ने 53 रन, मनन गोयल ने 25 रन, रिहान ने 20 रन और योगेश ने 15 रन बनाए।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी गोयल क्रिकेट क्लब की टीम 32.5 ओवर में 122 रन पर ऑलआउट हो गई। संकल्प ने 47 रन, रणविजय ने 24 रन और स्वास्तिक ढांगी ने 21 रन का योगदान दिया।
विज्ञापन
गेंदबाजी में गोयल क्रिकेट क्लब की ओर से अबीर हुड्डा और आशीर्वाद ने 3-3 विकेट, जबकि प्रतीक और अथर्व ने 2-2 विकेट लिए। वहीं बालाजी क्रिकेट अकादमी की ओर से हर्ष, सुशांत और योगेश ने 2-2 विकेट तथा अकांशु, तन्मय और प्रिंस ने 1-1 विकेट हासिल किया। शौर्य सिंह को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया।