फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Bahuakbarpur youth dies after coming under tractor

ट्रैक्टर के नीचे आने से बहुअकबपुर के युवक की मौत

Sun, 30 Jan 2022 01:30 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 30 Jan 2022 01:30 AM IST
विज्ञापन
Bahuakbarpur youth dies after coming under tractor
रोहतक। महम चौबीसी के गांव निंदाना से बहुअकबरपुर आ रही ट्रैक्टर-ट्रॉली का संतुलन बिगड़ गया। ट्रैक्टर-ट्रॉली के पहिये के नीचे आने से नीचे बहुअकबरपुर के एक युवक की मौत हो गई। इस संबंध में ट्रैक्टर चालक के खिलाफ लापरवाही से ड्राइविंग का मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक बहुअकबरपुर निवासी पाल सिंह ने दी शिकायत में बताया कि उसका बेटा सिंटू, दीवान सिंह, संदीप, राजीव व प्रवेश शुक्रवार को तुड़ी लेने के लिए निंदाना गांव गए थे। जबकि ट्रैक्टर गांव का युवक रामेश्वर उर्फ मैसी चला रहा था। जब वे ट्रैक्टर ट्रॉली के अंदर तुड़ी भरकर गांव के लिए चले। दीवान व संदीप ट्रैक्टर में एक तरफ व राजीव व सिंटू दूसरी तरफ बैठ गए। रास्ते में मैसी ट्रैक्टर लापरवाही से चला रहा था। हिसार रोड पर मदीना टोल से आगे अचानक ट्रैक्टर के अगले पहिये ऊपर उठ गए। संतुलन बिगड़ने से सिंटू सिर के बल सड़क पर जा गिरा। उसकी छाती व पेट के ऊपर से ट्रैक्टर व ट्रॉली का पहिया उतर गया। गंभीर हालत में उसे पीजीआई में दाखिल कराया गया, जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने ट्रैक्टर चालक के खिलाफ लापरवाही से ड्राइविंग का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed