फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   badal ji please exicute this work

सुखबीर बादल साहब..., सुभाष बराला बोल रहा हूं, ये काम कर देना

Tue, 03 Nov 2015 02:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Tue, 03 Nov 2015 02:28 AM IST
विज्ञापन
badal ji please exicute this work
सुखबीर बादल साहब..., सुभाष बराला बोल रहा हूं..., टोहाना का एमएलए, हमारा
विज्ञापन
काम करा देना। कुछ ऐसी ही फर्जी कॉल भाजपा प्रदेशाध्यक्ष व टोहाना एमएलए सुभाष बराला के नाम पर पंजाब के उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल को किया गया। फोन करने वाला उपमुख्यमंत्री से कोई काम कराना चाहता था।

जब बादल के ओएसडी ने पुष्टि के लिए बराला को फोन किया तो मामले की सच्चाई पता चली। बराला ने बोला कि उन्होंने ऐसा कोई फोन नहीं किया है। ओएसडी से मोबाइल नंबर लेकर सुभाष बराला ने जब खुद व्यक्ति से बात की तब भी सुखबीर सिंह बादल को फोन करने वाला खुद को सुभाष बराला ही बताता रहा। सुभाष बराला ने उस नंबर को जांच के लिए भिजवा दिया।

भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष व टोहाना के विधायक सुभाष बराला सोमवार को रोहतक में भाजपा प्रदेश कार्यालय में पहुंचे थे। वहां बराला विधायक मनीष ग्रोवर, जिलाध्यक्ष रमेश भाटिया समेत अन्य नेताओं के साथ पीएम नरेन्द्र मोदी की सोनीपत के राई में 5 नवंबर को होने वाली रैली को लेकर बातचीत कर रहे थे। उस दौरान ही पंजाब के उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल के ओएसडी का फोन आया।

उसने सुभाष बराला के फोन उठाने पर पूछा कि क्या उन्होंने कुछ देर पहले उपमुख्यमंत्री को फोन किया था, जिस पर सुभाष बराला ने इंकार कर दिया। तब ओएसडी ने सुभाष बराला को पूरा मामला बताया कि उनके नाम से किसी ने फोन किया है और वह कोई काम कराने के लिए कह रहा है। सुभाष बराला ने उनको कोई भी काम करने से इंकार कर दिया और उनसे वह नंबर लिया, जिससे फोन किया गया था।

 उसके बाद सुभाष बराला ने खुद भी उस नंबर पर बातचीत की तो उसके बावजूद फोन पर बात करने वाला खुद को सुभाष बराला व टोहाना का एमएलए बताता रहा। यह सुनकर खुद सुभाष बराला भी चौंक गये और अपने सहयोगियों से तुरंत ही उस नंबर की जांच कराने के लिए कहा गया। उस नंबर की प्राथमिक जांच में यह पता गया था कि वह किसी राजेन्द्र कुमार का नंबर है जो पंजाब का रहने वाला है। प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला ने कहा कि उस नंबर की पूरी जांच कराकर कार्रवाई कराई जाएगी।

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला से पंजाब के डिप्टी सीएम के ओएसडी की बातचीत:-
ओएसडी: सर, पंजाब के डिप्टी सीएम साहब का ओएसडी बोल रहा हूं
सुभाष बराला: हां, बोलिए
ओएसडी: क्या आपने डिप्टी सीएम साहब को फोन किया था
सुभाष बराला: नहीं मैने तो नहीं किया
ओएसडी: आपके नाम से एक काम के लिए फोन आया था और वह खुद को सुभाष बराला टोहाना के एमएलए बता रहा था
सुभाष बराला: नहीं मैने फोन नहीं किया है, जरा वह नंबर दीजिए जिससे फोन आया था
ओएसडी: नंबर बताते है
सुभाष बराला: मैने कोई फोन नहीं किया है और कोई काम भी नहीं है जो आपको करना है, वहीं करना

सुभाष बराला खुद उस नंबर पर बात करते है, उनकी बातचीत:-
व्यक्ति: हैलो
सुभाष बराला: सुभाष बराला बोल रहे है
व्यक्ति: हां, सुभाष बराला बोल रहा हूं
सुभाष बराला: टोहाना के एमएलए बोल रहे है
व्यक्ति: हां, टोहाना का एमएलए ही बोल रहा हूं
सुभाष बराला: आप कहां है, आपसे मिलना था
व्यक्ति: आप कहां से कौन बोल रहे है
सुभाष बराला: मैं रोहतक से बोल रहा हूं, चलिए ठीक है
 
पहले भी सुभाष बराला के नाम पर अधिकारियों के पास पहुंची कॉल
ऐसा पहली बार नहीं हुआ है कि भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला के नाम पर फर्जी तरीके से किसी से बात की गई है। बल्कि इससे पहले भी कुरूक्षेत्र में एक अधिकारी से इस तरह ही बातचीत की गई थी और उसका भी सुभाष बराला को पता लग गया था। लेकिन वह मामला इतना हाई प्रोफाइल नहीं था कि इस बार की तरह उनके नाम पर सीधे पंजाब के डिप्टी सीएम को फोन मिला दिया गया हो। सुभाष बराला कहते है कि इस तरह कोई फोन करता है तो उसका छवि पर गलत प्रभाव पड़ता है। इस कारण ऐसे लोगों का पता लगाकर कार्रवाई कराना भी जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed