फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   'Backup' of 'system' stalled in civil hospital, patient suffering

सिविल अस्पताल में ‘सिस्टम’ का ‘बैकअप’ ठप, मरीज बेहाल

Thu, 23 Sep 2021 01:29 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 23 Sep 2021 01:29 AM IST
विज्ञापन
'Backup' of 'system' stalled in civil hospital, patient suffering
बिजली गुल होने पर भी व्यवस्था सुचारु बनाए रखने के लिए सिविल अस्पताल को बैकअप की जरूरत है। कंप्यूटर सिस्टम के लिए बैकअप सुविधा नहीं होने के कारण बिजली गुल होते ही न मरीजों के कार्ड बनते हैं और न दवा मिलती है। लैब में जांच का काम भी थम जाता है। इस कारण मरीजों और तीमारदारों का काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। अस्पताल के सर्वर की जिम्मेदारी संभाल रही कंपनी ने इस महीने के आखिरी तक बैकअप को दुरुस्त करने का दावा किया है।
विज्ञापन

सिविल अस्पताल में कहने को दो फीडरों से बिजली सप्लाई की सुविधा है, ताकि 24 घंटे निर्बाध रूप से बिजली आपूर्ति हो। इसके बावजूद अक्सर अस्पताल की बिजली गुल हो जाती है। इससे अस्पताल की व्यवस्था ठप हो जाती है। बिजली गुल होने से न मरीजों के कार्ड बन पाते हैं और न ही दवा का वितरण सुचारु रहता है। लैब में जांच के अलावा एक्सरे, अल्ट्रासाउंड व अन्य जरूरी काम तक रुक जाते हैं। यही नहीं, ओपीडी में डॉक्टरों के कमरों में रखे कंप्यूटर सिस्टम भी बंद हो जाते हैं। इससे डॉक्टर मरीज का एक्सरे या अन्य रिपोर्ट ऑनलाइन नहीं देख पाते हैं। नतीजतन पूरी स्वास्थ्य सेवा ठप हो जाती है। इस व्यवस्था में मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन

आधे घंटे बाद पटरी पर लौटती है व्यवस्था
अस्पताल प्रशासन की मानें तो बिजली मुश्किल से 15 मिनट के लिए ही गुल होती है। इसके बाद दूसरी लाइन से बिजली सप्लाई शुरू कर दी जाती है। जबकि बिजली गुल होने से बंद हुए अस्पताल के सर्वर को दोबारा चालू होने में करीब 15 से 20 मिनट का समय लगता है। ऐसे में यदि 15 मिनट बिजली कट और 15 मिनट सर्वर चालू होने का समय जोड़ें तो आधे घंटे का वक्त व्यवस्था को पटरी पर लौटने में लगता है। सुबह 9 से दोपहर एक बजे के बीच के पीक टाइम में यह आधे घंटे के एक या दो झटके पूरी व्यवस्था को ठप कर देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच रिपोर्ट भी ऑनलाइन
सिविल अस्पताल में रोजाना एक हजार से अधिक मरीज इलाज के लिए आते हैं। इनमें वायरल, हड्डी रोग, नेत्र रोग, सर्जरी, त्वचा, शिशु रोग, गर्भवती महिलाएं इसके अलावा हर तरह के मरीज शामिल हैं। इनके लिए अस्पताल में ऑनलाइन जांच रिपोर्ट व इलाज की सुविधा मुहैया कराई गई है। यह सुविधा बिजली होने पर ही मिल सकती है। बिजली गुल होते ही पूरा सिस्टम ठप हो जाता है। इसकी वजह अस्पताल की बिजली गुल होने पर सर्वर का बंद हो जाना है। सर्वर को सुचारु रूप से चलाए रखने के लिए बैकअप की सुविधा नहीं है।

अस्पताल में 24 घंटे बिजली आपूर्ति के लिए दो फीडरों से सप्लाई आती है। कुछ देर के लिए बिजली गुल होती है। सर्वर पर बैकअप नहीं होने के कारण सिस्टम बंद हो जाते हैं। इसके लिए कंपनी को कहा जा चुका है। कंपनी ने इसी महीने के आखिरी तक बैकअप सुविधा देने का दावा किया है।
- डॉ. रमेश चंद्र, चिकित्सा अधीक्षक, सिविल अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed