{"_id":"bb900b614012878f97f4e79b1b8b2340","slug":"babulal-wins-election-for-agarwal-sabha-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाबूलाल बने अग्रवाल सभा के प्रधान, दर्ज की एकतरफा जीत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाबूलाल बने अग्रवाल सभा के प्रधान, दर्ज की एकतरफा जीत
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
Updated Mon, 19 Oct 2015 01:58 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हम अग्रवाल सभा को रविवार को आखिर अपना प्रधान मिल गया। चुनाव में बाबूलाल ने एकतरफा जीत दर्ज की। कुल पड़े 182 मतों में से बाबूलाल को ही अकेले 166 मत मिले। तीन वोट रद कर दिए गए और बाकी बचे 13 वोट सात प्रत्याशियों में बंट गए। अतुल गर्ग, बाल मुकुंद, वेद प्रकाश और सज्जन गोयल को तो एक-एक वोट से ही संतोष करना पड़ा। बजरंग दास को पांच, जय प्रकाश और राकेश गुप्ता को दो-दो मत ही मिले। इस तरह बाबू लाल ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी बजरंग दास को रिकॉर्ड 161 मतों से हराया।
महाराजा अग्रसेन पब्लिक स्कूल के पुराने बस स्टैंड के पास स्थित कैंपस में रविवार सुबह आठ बजे चुनाव शुरू हुए। अग्रवाल सभा के पुराने 120 सदस्यों एवं नए 175 सदस्यों के विवाद के बीच चुनाव के दौरान कलह होने की आशंका थी। इस कारण प्रशासनिक स्तर पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया। चुनाव प्रक्रिया सायं चार बजे तक शांतिपूर्वक चली। सभा के कुल 295 सदस्यों में से 182 ने अपने मत का प्रयोग किया। परिणाम घोषित होते ही बाबूलाल के खेमे में खुशी की लहर दौड़ गई, समर्थकों ने गुलाल उड़ाया। इस मौके पर सभा की एडहॉक कमेटी के सदस्य विजय मित्तल, कृष्ण मित्तल, अजय सिंगला, सुशील गुप्ता, राजीव गुप्ता, राकेश गर्ग, बजरंग दास, वेद प्रकाश, राम अतवार, रामनिवास और सुंदर मौजूद रहे।
विकास और सबका होगा साथ : बाबूलाल
नव निर्वाचित प्रधान बाबूलाल ने कहा कि सभा की ओर से संचालित कार्यों को आगे बढ़ाना ही लक्ष्य है। पूरे समाज को साथ लेकर संस्था को आगे बढ़ाएंगे। सभा के सदस्य संबंधी विवाद को भी बातचीत से हल किया जाएगा। सभा को लेकर कोर्ट एवं जिला रजिस्ट्रार के समक्ष चल रहे मामले को मिल बैठकर सुलझाया जाएगा।