{"_id":"689ccf2de2002d3c920a55ea","slug":"baba-shyam-cricket-academy-defeated-kurukshetra-by-six-runs-rohtak-news-c-17-roh1020-708550-2025-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: बाबा श्याम क्रिकेट अकादमी ने छह रन से कुरुक्षेत्र को हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: बाबा श्याम क्रिकेट अकादमी ने छह रन से कुरुक्षेत्र को हराया
Wed, 13 Aug 2025 11:15 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Wed, 13 Aug 2025 11:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोहतक। गोयल शॉवर कप के क्रिकेट मैच में बुधवार को बाबा श्याम क्रिकेट अकादमी और कुरुक्षेत्र क्रिकेट अकादमी के बीच मैच खेला गया। इसमें बाबा श्याम क्रिकेट अकादमी ने छह रन से मैच जीत लिया। गर्व डांगी को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।
रेड बॉल ग्राउंड में खेले गए इस मैच में बाबा श्याम चंद क्रिकेट अकादमी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। उन्होंने 40 ओवर में 7 विकेट खोकर 179 रन का स्कोर खड़ा किया। इसमें गर्व डांगी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए छह चौकों की मदद से 66 रनों की पारी खेली। इसके अलावा अर्नव गोयल ने 35 रन बनाए। इसमें पांच चौके शामिल हैं।
निश्चल ने 28 रन की पारी खेली। कुरुक्षेत्र की तरफ से गेंदबाजी करते हुए प्रयांस चौधरी ने 14 रन देकर तीन विकेट, युवराज ने 20 रन देकर दो विकेट व सिद्धार्थ 23 रन देकर एक विकेट हासिल किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी कुरुक्षेत्र की टीम 173 रन पर ऑल आउट होकर छह रन से मैच हार गई।
विज्ञापन
उनकी तरफ से प्रयांस चौधरी ने 38 अरिहान ने 28 विहान ने 22 कवीश यादव ने 17 व युवराज ने 15 रनों की पारी खेली। बाबा श्याम क्रिकेट अकादमी की तरफ से गेंदबाजी करते हुए निश्चल यादव ने तीन, आदर्श और जयेश ने दो, गर्व डांगी व केशव यादव ने एक-एक विकेट झटके।