{"_id":"5e7e360d8ebc3e76925033c1","slug":"ba-student-was-playing-firecrackers-with-bullet-chopped-16-and-a-half-thousand-rohtakcity-news-rtk5486007145","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीए की छात्रा बुलेट से बजा रही थी पटाखे, साढ़े 16 हजार का कटा चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीए की छात्रा बुलेट से बजा रही थी पटाखे, साढ़े 16 हजार का कटा चालान
विज्ञापन
आंबेडकर चौक पर चालान रीसिव करती युवती । संवाद न्यूज एजेंसी
- फोटो : RohtakCity
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना के संक्रमण की रोकथाम को लेकर लगाए लॉकडाउन के बीच शुक्रवार दोपहर एक युवती को रफ्तार में बुलेट दौड़ाना और पटाखा बजाना महंगा पड़ गया। एलिवेटेड रेलवे ट्रैक के पास पुलिस ने युवती को पकड़ लिया और साढ़े 16 हजार का चालान काट दिया। युवती अपने बहनोई की बुलेट चलाकर घर जा रही थी। जानकारी के अनुसार डीएसपी सज्जन सिंह दोपहर करीब 3 बजे आंबेडकर चौक पर लॉकडाउन के दौरान अन्य कर्मचारियों के साथ चेकिंग पर तैनात थे। इसी दौरान एलिवेटेड रेलव ट्रैक की तरफ से तेज पटाखों की आवाज सुनाई दी, जिस पर पुलिस कर्मी उधर दौड़े। इस दौरान देखा कि एक युवती बिना मास्क, हेलमेट व ग्लव्स पहने बुलेट से पटाख बजाते आ रही थी। इस पर पुलिस ने युवती को रोककर पूछताछ की। युवती ने बताया कि वह सेक्टर-दो में रहती हैं और बीए की छात्रा है। वह भिवानी चुंगी के पास रहने वाले बहनोई के घर से बुलेट लेकर घर जा रही है। पुलिस ने जब उससे ड्राइविंग लाइसेंस, हेलमेट और कोरोना से बचाव के कारण मास्क के बारे में पूछा तो वह कोई जवाब नहीं दे सकी। इसके बाद पुलिस ने उसका साढ़े 16 हजार रुपये का चालान काट दिया।
पुलिस ने युवती को पहनाया मास्क
चालान काटने के बाद पुलिस ने नया मास्क पहनाया। पुलिस ने उसे जागरूक करते हुए बताया कि कोरोना का संक्रमण फैल रहा है, जिससे बचाव का रास्ता सिर्फ घरों में रहना है। बेहतर होगा कि वह घर में रहे। इस समय में वह पढ़ाई कर सकती है, जो भविष्य में काम भी आएगी।
विज्ञापन
पुलिस ने युवती को पहनाया मास्क
चालान काटने के बाद पुलिस ने नया मास्क पहनाया। पुलिस ने उसे जागरूक करते हुए बताया कि कोरोना का संक्रमण फैल रहा है, जिससे बचाव का रास्ता सिर्फ घरों में रहना है। बेहतर होगा कि वह घर में रहे। इस समय में वह पढ़ाई कर सकती है, जो भविष्य में काम भी आएगी।
विज्ञापन