फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   BA student swallows poisonous substance in park, admitted to PGI

Rohtak News: पार्क में बीए की छात्रा ने निगला जहरीला पदार्थ, पीजीआई में भर्ती

Fri, 29 May 2026 01:52 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 29 May 2026 01:52 AM IST
विज्ञापन
BA student swallows poisonous substance in park, admitted to PGI
37-रोहतक में कॉलेज की छात्रा की ओर से जहरीला पदार्थ पीने के बाद बयान दर्ज करने पीजीआई पहुंची पु
रोहतक। हुडा सिटी पार्क में वीरवार दोपहर करीब पौने तीन बजे राजकीय महिला कॉलेज की बीए प्रथम वर्ष की छात्रा राखी (20) ने जहरीला पदार्थ निगल लिया। वह सोनीपत जिले के जसराना गांव की रहने वाली है। सहेली ने राहगीर युवक की मदद से उसे बेहोशी की हालत में पीजीआई में दाखिल कराया जहां हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, शाम करीब 4 बजे सूचना मिली कि नए बस स्टैंड के सामने हुडा सिटी पार्क में छात्रा ने जहरीला पदार्थ निगल लिया है। उसे राहगीरों ने गंभीर हालत में पीजीआई के आपातकालीन कक्ष में दाखिल कराया गया जहां वार्ड नंबर तीन के आईसीयू में शिफ्ट कर दिया गया है। अनफिट होने के कारण उसके बयान नहीं हो सके।
विज्ञापन

सहेली बोली-बहुत रोका लेकिन गटक लिया जहरीला पदार्थ
पुलिस ने छात्रा की सहेली से बातचीत की तो उसने बताया कि वे दोनों पार्क में बैठी थी। अचानक छात्रा ने बैग से जहरीले पदार्थ की शीशी निकाली और पीने लगी। उसने काफी रोका लेकिन नहीं मानी। इसके बाद उसकी तबीयत बिगड़ने लगी। पास से गुजर रहे युवक की मदद से राखी को तुरंत पीजीआई में दाखिल कराया गया है। छात्रा ने ऐसा क्यों किया, इसका पता नहीं। पुलिस ने कॉलेज का रिकाॅर्ड खंगाला, पता चला कि सुबह नौ बजे छात्रा कॉलेज में आई थी। छुट्टी के बाद दोपहर दो बजे कॉलेज से निकली। इससे लग रहा है कि वह सुबह से ही बैग में जहरीला पदार्थ लेकर आई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस तुरंत पीजीआई पहुंची लेकिन छात्रा अभी अनफिट है। परिजनों ने भी बयान दर्ज नहीं कराए हैं। केवल इतना बताया कि सुबह छात्रा घर से ठीक आई थी। अब पुलिस लड़की के मोबाइल फोन की कॉल डिटेल की जांच कर रही है ताकि पता लग सके कि उस पर कोई दबाव तो नहीं बना रहा था।
- महेंद्र सिंह, सिविल लाइन थाना प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed