फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Awakened administration: PWD, Corporation and HUDA immediately filled pits with crushers

जागा प्रशासन : पीडब्ल्यूडी, निगम व हुडा तत्काल भरवाए क्रेशर से गड्ढे

Sat, 24 Jul 2021 12:48 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 24 Jul 2021 12:48 AM IST
विज्ञापन
Awakened administration: PWD, Corporation and HUDA immediately filled pits with crushers
नगर निगम कार्यालय में अधिकारियों के साथ बैठक करते निगम आयुक्त व मेयर। अमर उजाला
शहर की गलियों व सड़कों पर बने गड्ढों को नगर निगम, पीडब्ल्यूडी व हुडा अस्थायी तौर पर क्रेशर डालकर भरेगा। शुक्रवार को अंतर विभागीय बैठक में निगम आयुक्त ने अधिकारियों को इसके लिए चार दिन का समय दिया है। साथ ही चेताया है कि वे खुद 27 व 28 जुलाई को मेयर मनमोहन गोयल के साथ शहर की सड़कों व गलियों का निरीक्षण करेंगे। लापरवाह अधिकारियों के खिलाफ जहां विभागीय कार्रवाई होगी, जबकि नियम ताक पर रखकर गड्ढे खोदने वालों के खिलाफ केस दर्ज कराएंगे।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण काल के चलते लंबे समय से शहर में विकास कार्य ठप पड़े हैं। यहां तक सड़क व गलियां भी नहीं बनाई जा रही हैं। ऊपर से बारिश के चलते सड़क व गलियों में जगह-जगह गड्ढे हो गए हैं। आम शहरवासी जहां हर रोज गड्ढों में हिचकोले खा रहे हैं, दूसरी तरफ अधिकारी एक ही जवाब देते हैं कि मानसून के बाद ही गड्ढे भरे जा सकेंगे। अमर उजाला ने शुक्रवार के अंक में मामले को प्रशासन के सामने रखा। इसके चलते शुक्रवार दोपहर निगम आयुक्त प्रदीप गोदारा व मेयर मनमोहन गोयल ने निगम, लोक निर्माण विभाग, हुडा, सिंचाई व जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की मीटिंग बुलाई। मीटिंग में निगम आयुक्त ने कहा कि हुडा, पीडब्ल्यूडी व नगर निगम अपने-अपने क्षेत्र के गड्ढों को तत्काल क्रैशर से भरवाएंगे ताकि लोगों को राहत मिले। बारिश का मौसम खत्म होने के बाद स्थायी रूप से गड्ढों को भरा जाए।
विज्ञापन

अमरूत योजना के तहत काम करने वाली एजेंसी को हिदायत दी कि तीन दिन में संबंधित वार्ड के पार्षद की मौजूदगी में गड्ढे भरवाएं। वहीं, मेयर ने निर्देश दिए कि गड्ढों को तुरंत क्रेशर से भरवा दिया जाए ताकि बारिश में गड्ढों से कोई हादसा न हो। इसके अलावा नगर आयुक्त ने जलभराव की समस्या को लेकर आदेश दिए कि बारिश होते ही डिस्पोजल की मोटरें चालू कराना सुनिश्चित किया जाए ताकि जलभराव की समस्या पैदा न हो। झज्जर रोड से सुनारिया चौक तक पाइप लाइन का कार्य ठीक नहीं हुआ है, इसलिए निर्माण एजेंसी की सिक्योरिटी राशि जब्त की जाए। सिंचाई विभाग के अधिकारियों को आदेश दिए कि निगम क्षेत्र के गांवों के खेतों में जलभराव की समस्या का तुरंत समाधान किया जाए। मेयर मनमोहन गोयल ने आदेश दिए कि छोटूराम चौक के पास धंसा मैनहोल तुरंत ठीक किया जाए। हुडा के अधिकारी सेक्टर दो-तीन में पेट्रोल पंप के पीछे व अन्य स्थानों से जलभराव की समस्या का निदान प्राथमिकता से करें। पांडव नगर डिस्पोजल का जनस्वास्थ्य विभाग व निगम अधिकारी संयुक्त निरीक्षण करके समस्या का समाधान करें। श्रीनगर कॉलोनी की सीवर लाइन को पीजीआई की लाइन से जोड़ा जाए। वैश्य कॉलेज रोड की पीपल वाली गली में जलभराव की समस्या का समाधान करने के लिए नाले को सीवर लाइन से जोड़ा जाए। बारिश होते ही छोटूराम चौक पर होने वाले जलभराव को देखते हुए तत्काल डिस्पोजल की मोटर चलाई जाएं। बैठक में निगम के अधिशासी अभियंता मनजीत दहिया, पीडब्ल्यूडी के संदीप दहिया, जनस्वास्थ्य विभाग के अधिशासी अभियंता तरुण गर्ग, सिंचाई विभाग के इशांत व पीडब्ल्यूडी इंजीनियर नरेश ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अतिक्रमण के खिलाफ निगम व पीडब्ल्यूडी चलाएगा संयुक्त अभियान
निगम आयुक्त ने अतिक्रमण के खिलाफ संयुक्त अभियान चलाने के आदेश दिए हैं। उन्होंने कहा कि लोग छह अगस्त तक मुख्य मार्गों, सड़कों व फुटपाथ से अतिक्रमण हटा लें। छह से 15 अगस्त तक निगम व पीडब्ल्यूडी की संयुक्त टीम अतिक्रमण हटवाएगी। इसके साथ ही अतिक्रमण करने वालों से जुर्माना वसूला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed