फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   AVT staff got 15 thousand cash reward for cracking two cases

Rohtak News: दो वारदात खोलने पर मिला एवीटी स्टाफ को 15 हजार नकद इनाम

Tue, 27 Feb 2024 01:40 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Tue, 27 Feb 2024 01:40 AM IST
विज्ञापन
AVT staff got 15 thousand cash reward for cracking two cases
26सीटीके25... पुलिस लाईन में आयोजित परेड में पुलिस कर्मचारियों को दिशा निर्देश देते डीएसपी विवे
रोहतक। पुलिस की साप्ताहिक परेड में सोमवार को एवीटी स्टाफ का दबदबा रहा। सांपला के सीताराम हलवाई से एक करोड़ की रंगदारी मांगने व बाइक चोर गिरोह को पकड़ने पर एसपी ने 15 हजार का नकद इनाम दिया। परेड में एसपी ने 82 पुलिसकर्मियों को न केवल सम्मानित किया, बल्कि भीड़ से निपटने के लिए जवानों को अभ्यास भी कराया।
विज्ञापन

एसपी हिमांशु गर्ग ने बताया कि परेड के दौरान सराहनीय काम करने वालो व वारदातो को जल्द हल करने वाले 82 अधिकारी व जवानों को 21 हजार रुपये का नगद इनाम व प्रशंसा-पत्र देकर सम्मानित किया है। इसमें एवीटी स्टाफ के एसआई अनिल, मुख्य सिपाही हरीश, सिपाही नरेश, सिपाही प्रवीण, सिपाही देवेंद्र, सिपाही कर्मपाल व एसपीओ रामनिवास को बाइक चोरी की 13 वारदात सुलझाने पर पांच हजार का नकद ईनाम व प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया गया। वहीं, सांपला के हलवाई की दुकान पर फायरिंग कर एक करोड़ की रंगदारी मांगने के आरोपियों को पकड़ने पर एवीटी स्टाफ प्रभारी सतीश, एएसआई जितेंद्र, एएसआई अनिल, एएआई रामबीर, एसआई जोगेंद्र, सिपाही नरेश, सिपाही देवेंद्र, सिपाही कर्मपाल को 10 हजार का इनाम दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed