{"_id":"6a246e6ad5f218ce7e06b434","slug":"auto-drivers-daughter-meenakshi-becomes-worlds-number-one-boxer-rohtak-news-c-17-roh1020-868429-2026-06-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: ऑटो चालक की बेटी मीनाक्षी बनी दुनिया की नंबर वन बॉक्सर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: ऑटो चालक की बेटी मीनाक्षी बनी दुनिया की नंबर वन बॉक्सर
Sun, 07 Jun 2026 12:30 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Sun, 07 Jun 2026 12:30 AM IST
विज्ञापन
36-मुक्केबाज मीनाक्षी हुड्डा।
- फोटो : 1
रोहतक। जिले के गांव रुड़की की बेटी मीनाक्षी हुड्डा ने अपनी मेहनत और लगन के दम पर विश्व मुक्केबाजी में नई पहचान बनाई है। वर्ल्ड बॉक्सिंग फेडरेशन की नवीनतम रैंकिंग में मीनाक्षी हुड्डा 48 किलोग्राम भार वर्ग में दुनिया की नंबर वन मुक्केबाज बन गई हैं। यह उपलब्धि से हासिल कर उन्होंने गांव के साथ प्रदेश और देश का नाम भी रोशन किया है।
मीनाक्षी का चयन 15 से 21 जून तक चीन के गुइयांग शहर में आयोजित होने वाले वर्ल्ड बॉक्सिंग कप 2026 के लिए हुआ है। उन्होंने एक वर्ष में उन्होंने चार अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन के आधार पर उन्हें यह रैंकिंग हासिल हुई है।
मीनाक्षी ने एशियन बॉक्सिंग चैंपियनशिप और ग्रेटर नोएडा में आयोजित विश्व मुक्केबाजी कप में स्वर्ण पदक जीता। वहीं एक अन्य वर्ल्ड बॉक्सिंग कप में रजत पदक हासिल किया।
विज्ञापन
इंग्लैंड में आयोजित वर्ल्ड बॉक्सिंग चैंपियनशिप के फाइनल में उन्होंने कजाकिस्तान की नाजिम काइजेबे को हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया।