{"_id":"610069518ebc3e586170f5bc","slug":"attempt-to-rob-police-team-near-khedi-sadh-four-arrested-rohtak-news-rtk6191613184","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेड़ी साध के पास पुलिस टीम को लूटने का प्रयास, चार गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेड़ी साध के पास पुलिस टीम को लूटने का प्रयास, चार गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेड़ी साध के पास पहरावर बाईपास पर चार युवकों ने पुलिस की टीम को लूटने का प्रयास किया। समय रहते पुलिस ने आरोपी कुआं मोहल्ला निवासी नरेंद्र, झज्जर जिले के गोच्छी निवासी अतुल व सुरा किलोई निवासी नसीब और महम के सीसरखास निवासी सोहन को गिरफ्तार कर लिया। मंगलवार को उन्हें अदालत में पेश किया गया, जहां से तीन दिन के रिमांड पर लिया गया है। गिरफ्तार युवकों में एक तो दो दिन पहले ही जमानत पर बाहर आया था। पुलिस को रिमांड के दौरान कई वारदात का खुलासा होने की उम्मीद है।
आईएमटी थाना प्रभारी कुलदीप सिंह ने बताया कि सोमवार की रात को गश्त के दौरान चार युवक खेड़ी साध के नजदीक पहरावर मोड़ पर राहगीरों को लूटने का प्रयास कर रहे हैं। पुलिस ने योजना के तहत मौके पर दबिश दी। जैसे ही गाड़ी मोड़ पर रुकी, तभी एक युवक हाथ में पिस्तौल लिए ड्राइवर के पास पहुंचा। बाकी तीन युवक गाड़ी के आसपास खड़े हो गए। युवक ने कहा कि जान प्यारी है तो जो कुछ है उसे निकाल कर हवाले कर दीजिए। तभी एसआई ने कहा कि ये वहीं लड़के हैं, जिनके बारे में सूचना मिली थी। यह सुनकर युवकों ने भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने काबू कर लिया। पूछताछ में आरोपियों की पहचान कुआं मोहल्ला निवासी नरेंद्र, महम के सीसरखास निवासी सोहन व झज्जर जिले के गांव गोच्छी निवासी अतुल व सूरा-किलोई निवासी नसीब के तौर पर हुई। तत्काल आरोपियों को हथियारों के साथ दबोच लिया।
पूछताछ में पता चला है कि तीन आरोपियों का पुराना रिकॉर्ड है। जबकि एक युवक तो दो दिन पहले ही जमानत पर बाहर आया था। आरोपियों को अदालत में पेश कर तीन दिन के रिमांड पर लिया गया है। कई वारदात का खुलासा होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
- कुलदीप सिंह, थाना प्रभारी, आईएमटी