{"_id":"5e8a38198ebc3e773d188595","slug":"atta-suger-and-oil-avilable-on-depo-but-grain-wait-for-ten-days-rohtakcity-news-rtk5496966170","type":"story","status":"publish","title_hn":"डिपो पर आटा, चीनी और सरसों का तेल पहुंचा, दाल के लिए दस दिन करना होगा इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डिपो पर आटा, चीनी और सरसों का तेल पहुंचा, दाल के लिए दस दिन करना होगा इंतजार
विज्ञापन
रोहतक। जिला फूड सप्लाई विभाग के पास आटा, चीनी, सरसों का तेल पहुंच गया है। वहीं, विभिन्न कार्ड धारकों को दाल के लिए अभी दस दिन और इंतजार करना होगा। विभाग की ओर से लाभार्थियों को राशन वितरण शुरू करवा दिया है। जिले में कुल 108688 कार्डधारक, 438877 लाभार्थी और 277 राशन डिपो हैं। जिला फूड सप्लाई कंट्रोलर अशोक शर्मा ने कहा कि उपायुक्त ने निर्देश दिए हैं कि सभी डिपो होल्डर राशन वितरण के समय सामाजिक दूरी बनाने के नियम का सख्ती से पालन करेंगे। किसी को भी राशन वितरण में अनियमितता की शिकायत है तो विभाग के कंट्रोल रूम नंबर 01262-269895 पर सूचना दे सकते हैं। इसके अलावा विभाग ने कोरोना के संक्रमण की रोकथाम के लिए सभी डिपो होल्डर को पहले ही निर्देश दे दिए थे कि राशन वितरण में फिलहाल ई-पॉस मशीनों का प्रयोग न किया जाए।
जिले के लाभार्थियों के लिए 18529 क्विंटल आटे की एलोकेशन हुई थी। इसके साथ ही प्रधानमंत्री अन्न योजना के तहत 22 हजार क्विंटल आटा आना था, पर अब गेहूं ही दिया जाएगा। इसके अलावा 1090 क्विंटल चना दाल, 404 क्विंटल चीनी और 21 हजार लीटर सरसों का तेल बांटा जाना है। ये सारा सामान नेफेड से आता है। जानकारी के मुताबिक फूड सप्लाई विभाग को अप्रैल की शुरुआत में सिर्फ कुछ आटा ही मिला था। लेकिन रविवार तक सात हजार क्विंटल आटा, 404 क्विंटल चीनी और सारा 21 हजार लीटर सरसों का तेल पहुंच गया है। एएवाई कार्ड धारकों को 35 किलो फोर्टिफाइड आटा, एक किलो चीनी, दो किलो सरसों का तेल, एक किलो चना दाल दी जाएगी। वहीं बीपीएल कार्ड धारकों को प्रति सदस्य पांच किलो आटा, एक किलो चीनी, दो किलो सरसों का तेल और एक किलो चना दाल बांटी जानी है। अन्य प्राथमिक कार्ड धारकों को प्रति सदस्य पांच किलो आटा व एक किलो चना दाल दी जाएगी।