{"_id":"691c0cdf26151e9e360bf3ba","slug":"asi-sandeep-lathar-wife-may-get-lecturer-job-next-month-minister-krishnalal-panwar-given-assurance-2025-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak: एएसआई लाठर की पत्नी को अगले माह मिल सकती है लेक्चरर की नौकरी, मंत्री कृष्णलाल पंवार ने दिया आश्वासन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak: एएसआई लाठर की पत्नी को अगले माह मिल सकती है लेक्चरर की नौकरी, मंत्री कृष्णलाल पंवार ने दिया आश्वासन
Tue, 18 Nov 2025 11:36 AM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Tue, 18 Nov 2025 11:36 AM IST
सार
एएसआई संदीप लाठर ने 14 अक्टूबर को लाढ़ौत के खेतों में बने कोठड़े की छत पर सर्विस रिवॉल्वर से खुद को गोली मार ली थी। इससे पूर्व एएसआई ने अपना चार पेज का सुसाइड नोट व वीडियो वायरल किया था।
विज्ञापन
मंत्री कृष्णलाल पंवार से मिले एएसआई संदीप के परिजन
- फोटो : संवाद
विस्तार
एएसआई संदीप लाठर की पत्नी संतोष को लेक्चरर पद पर अगले माह तक नौकरी दी जाएगी। इस मामले में अगले सप्ताह बैठक करा कर यह मांग पास कराई जाएगी। मुख्यमंत्री से दोबारा बात कराने की जरूरत पड़ी तो यह प्रयास भी किया जाएगा। यह आश्वासन मंत्री कृष्णलाल पंवार ने एएसआई के परिवार को दिया है। अपनी मांगों को लेकर परिजनों ने सोमवार रात मंत्री से एमडीयू में मुलाकात की थी।
लाढ़ौत निवासी संजय ने बताया कि मंत्री से मुलाकात हुई है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के साथ हुई मुलाकात में जिन मांगों पर सहमति बनी थी, उन्हें जल्द पूरा किया जाएगा। एएसआई मामले में निष्पक्ष जांच की जा रही है। इसमें जल्दी ही परिवार को भी स्थिति स्पष्ट की जाएगी। इस पर खुद नजर रखे हुए हूं। नौकरी मामले में भी जल्दी ही बैठक बुलाई जाएगी। मुख्यमंत्री से भी बात की जाएगी। उनसे समय लेकर समस्या के समाधान पर जोर दिया जाएगा।

यह है मामला
एएसआई संदीप लाठर ने 14 अक्टूबर को लाढ़ौत के खेतों में बने कोठड़े की छत पर सर्विस रिवॉल्वर से खुद को गोली मार ली थी। इससे पूर्व एएसआई ने अपना चार पेज का सुसाइड नोट व वीडियो वायरल किया था। इसमें एएसआई ने अपने अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाए थे। इसके चलते पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। परिजनों ने शव के साथ विरोध स्वरूप धरना दिया था। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मौके पर पहुंच कर परिजनों को उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया और धरना समाप्त कराया। पुलिस ने इस मामले में एसआईटी का गठन किया। एसआईटी मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन