फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Arya Samaj executive committee formed, Ashok Arya becomes state president

Rohtak News: आर्य समाज की कार्यकारिणी का गठन, अशोक आर्य बने प्रदेश अध्यक्ष

Wed, 24 Sep 2025 12:21 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 24 Sep 2025 12:21 AM IST
विज्ञापन
Arya Samaj executive committee formed, Ashok Arya becomes state president
22 मॉडल टाउन में नई कार्यकारिणी के चुनाव के दौरान उप​स्थित आर्य समाज सदस्य। स्रोत: आर्य समाज
रोहतक। आर्य समाज मॉडल टाउन में टीचर सेल्फ केयर टीम हरियाणा के सदस्यों की आम बैठक हुई। इसमें प्रदेश कार्यकारिणी का चुनाव किया गया। इसमें कैथल के अशोक आर्य को प्रदेश अध्यक्ष व सोनीपत के कुलदीप सिंह को प्रदेश महामंत्री चुना गया। संगीता हुड्डा और डॉक्टर गोपाल कृष्ण को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, मंजू बाला को प्रदेश कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई।
विज्ञापन


कृष्णा रंजन, करनाल की सुमन देवी, रोहतक की मोनिका और सोनीपत की आशा रानी को प्रदेश महिला समन्वयक की जिम्मेदारी दी गई। आईटी सेल की जिम्मेदारी मनोज कुमार जींद, शमशेर सैनी को कार्यालय सचिव, राजीव दलाल को उपाध्यक्ष बनाया गया।
विज्ञापन


अजीत पाल व संतोष को संगठन सचिव व ऋषि राज शास्त्री और प्रदीप आर्य को संगठन मंत्री बनाया गया। प्रदीप शास्त्री, हरपाल आर्य चरखी दादरी और रोहतास को प्रदेश प्रवक्ता की जिम्मेदारी दी गई। नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष अशोक आर्य ने बताया कि सभी सदस्यों की एकमात्र जिम्मेदारी टीचर सेल्फ केयर टीम को जिला, ब्लॉक और यहां तक कि विद्यालय स्तर तक ले जाने की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed