फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Arya Pratinidhi Sabha has 104 collegium with the election of 17 members

आर्य प्रतिनिधि सभा का 17 सदस्यों के चुनाव के साथ 104 हुआ कॉलेजियम

Sat, 12 Nov 2022 05:00 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 12 Nov 2022 05:00 AM IST
विज्ञापन
Arya Pratinidhi Sabha has 104 collegium with the election of 17 members
विजयी प्रत्याशियों को प्रमाणपत्र देते आरो डीबी सैनी। अमर उजाला
रोहतक। आर्य प्रतिनिधि सभा के 17 कॉलेजियम सदस्यों का शुक्रवार को मतदान से चुनाव हुआ। इसके साथ ही सभा का 104 सदस्यीय कॉलेजियम तैयार हो गया है। अब एकमात्र 85 नंबर कॉलेजियम के लिए चुनाव शेष है। इस कॉलेजियम के प्रतिनिधि की मौत के चलते शुक्रवार को चुनाव नहीं हो पाया। चुनाव अधिकारी ने 12 नवंबर को इसके लिए नामांकन का समय तय किया है। मतदान 14 नवंबर को होगा। अब 30 नवंबर को कार्यकारिणी का चुनाव होगा।
विज्ञापन

आर्य प्रतिनिधि सभा की मतदाता सूची को लेकर उभरे विवादों, शिकायतों व तनाव के बीच शुक्रवार को सभा के कॉलेजियम सदस्यों का चुनाव संपन्न हुआ। चुनाव को शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से कराने के लिए पहली बार सभा के चुनाव में हाई कोर्ट की ओर से दो अधिवक्ता नियुक्त किए गए। अधिवक्ता साक्षी व अधिवक्ता रोहित शर्मा ने चुनाव में पर्यवेक्षक की भूमिका निभाई। दयानंद मठ परिसर में मतदान सुबह नौ से शाम चार बजे तक 17 कॉलेजियम के लिए हुआ। शाम को मतगणना के बाद इनके परिणाम जारी कर दिए गए।
विज्ञापन

ये रहे विजयी प्रत्याशी
कॉलेजियम 54 से कर्ण सिंह 11 वोट लेकर विजयी रहे। इनके प्रतिद्वंद्वी अनिल को पांच वोट मिले।
कॉलेजियम 56 से सुरेंद्र वत्स 11 वोट लेकर विजयी रहे। इनके प्रतिद्वंद्वी अमर सिंह को कोई वोट नहीं मिला।
कॉलेजियम 58 से सतीश 10 वोट लेकर विजयी रहा। इनके प्रतिद्वंद्वी स्वामी नित्यानंद को 6 वोट मिले।
कॉलेजियम 59 से भूपेश 11 वोट लेकर विजयी रहे। इनके प्रतिद्वंद्वी देवेंद्र आर्य को पांच वोट मिले।
कॉलेजियम 60 से रामभज 11 वोटों के साथ विजयी रहे। इनके प्रतिद्वंद्वी रामफल को तीन वोट मिले।
कॉलेजियम 65 से चंद्रकांत 11 वोट लेकर विजयी रहे। इनके प्रतिद्वंद्वी कुलवंत को एक वोट मिला।
कॉलेजियम 66 से जयदेव आर्य 11 वोट लेकर विजयी रहे। इनके प्रतिद्वंद्वी राजवीर सिंह को कोई वोट नहीं मिला।
कॉलेजियम 71 से सत्येंद्र सिंह आठ वोट लेकर विजयी रहे। इनके प्रतिद्वंद्वी हुकमचंद को कोई वोट नहीं मिला।
कॉलेजियम 83 से वीरेंद्र सिंह आठ वोट लेकर विजयी रहे। इनके प्रतिद्वंद्वी धुरेंद्र शर्मा को कोई वोट नहीं मिला।
कॉलेजियम 84 से मुकेश आर्य 10 वोट लेकर विजयी रहे। इनके प्रतिद्वंद्वी को श्याम सिंह चार वोट मिले।
कॉलेजियम 89 से नरदेव कुंडू सात वोट लेकर विजयी रहे। इनके प्रतिद्वंद्वी जयनारायण को छह वोट मिले।
कॉलेजियम 90 से अनुराग 10 वोट लेकर विजयी रहे। इनके प्रतिद्वंद्वी सत्यव्रत आर्य को चार वोट मिले।
कॉलेजियम 93 से सुमित्रा आर्या 10 वोट लेकर विजयी रही। इनके प्रतिद्वंद्वी विजय कुमार को चार वोट मिले।
कॉलेजियम 94 से सुभाष चंद्र 12 वोट लेकर विजयी रहे। इनके प्रतिद्वंद्वी विक्रम सिंह को कोई वोट नहीं मिला।
कॉलेजियम 99 से धर्मसिंह नौ वोट लेकर विजयी रहे। इनके प्रतिद्वंद्वी दिलबार को पांच वोट मिले।
कॉलेजियम 105 से यशवीर आठ वोट लेकर विजयी रहे। इनके प्रतिद्वंद्वी आर्य नरेश को एक वोट मिला।
कॉलेजियम 91 के लिए हुआ टॉस
चुनाव में कॉलेजियम संख्या 91 पर मतदान बराबर रहा। यहां प्रत्याशी रामफल सिंह व सुखवंत सिंह दोनों को सात-सात वोट मिले। इसके चलते टॉस के जरिये फैसला लिया गया। चुनाव अधिकारी ने दोनों प्रत्याशियों के बीच टॉस उछाल कर फैसला कराया। इसमें रामफल को विजयी घोषित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभा की 87 कॉलेजियम पर बनी सर्वसम्मति
आर्य प्रतिनिधि सभा के 105 कॉलेजियम में से 87 का चुनाव सर्वसम्मति से निर्विरोध हुआ। जबकि एक प्रत्याशी स्वामी श्रद्धानंद आर्य के आकस्मिक निधन के चलते कॉलेजियम संख्या 85 के लिए मतदान नहीं हुआ। अब इसके लिए 12 नवंबर को नामांकन होगा। चुनाव 14 नवंबर को होगा। इसके चलते शेष 17 कॉलेजियम के लिए ही मतदान हुआ।

वर्जन:
आर्य प्रतिनिधि सभा के चुनाव की जिम्मेदारी मिली है। इसे पूरी निष्ठा से निभाते हुए 17 कॉलेजियम सदस्यों के लिए मतदान कराया। शाम को मतगणना के बाद परिणाम जारी कर दिया गया। कुल 105 कॉलेजियम सदस्यों में से 87 का निर्विरोध सर्वसम्मति से चुनाव हुआ। कॉलेजियम संख्या 85 के एक उम्मीदवार की मौत के चलते इसके लिए शनिवार को नामांकन होगा। इसका चुनाव 14 नवंबर को कराया जाएगा। इसके बाद 30 नवंबर को कार्यकारिणी का चुनाव कराया जाएगा।
- धर्म सिंह सैनी, चुनाव अधिकारी, आर्य प्रतिनिधि सभा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed