{"_id":"64efa6baf6b6a5828902326a","slug":"artisans-and-artisans-will-get-benefits-under-the-scheme-deputy-commissioner-rohtak-news-c-17-roh1018-235429-2023-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"दस्तकारों और कारीगरों को योजना के तहत मिलेगा लाभ : उपायुक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दस्तकारों और कारीगरों को योजना के तहत मिलेगा लाभ : उपायुक्त
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रोहतक। केंद्र सरकार की नई स्कीम पीएम विश्वकर्मा के तहत 18 श्रेणियों के कारीगरों को सस्ती ब्याज दरों पर लोन, मुफ्त औजार, प्रशिक्षण, मार्केटिंग स्पोर्ट, डिजिटल ट्रांजेक्शन (यूपीआई) को प्रयोग करने के लिए प्रोत्साहन, सर्टिफिकेट तथा पहचान पत्र प्रदान किया जाएगा। केंद्र सरकार की ओर से बजट 2023-24 में घोषित पीएम विश्वकर्मा योजना का शुभारंभ 17 सितंबर को किया जा रहा है।
उपायुक्त अजय कुमार ने बताया कि इस योजना में 13 हजार करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। इस योजना में छोटे औजारों का उपयोग करके अपने हाथों से काम करने वाले दस्तकारों एवं कारीगरों जैसे लोहार, सुनार, कुम्हार, बढ़ई, मोची, नाई, दर्जी, धोबी, गुड़ियां और खिलौना निर्माता, टोकरी निर्माता, चटाई निर्माता, झाड़ू निर्माता, मूर्तिकार, शिल्पकार, राज मिस्त्री आदि को सक्षम बनाने के लिए अनेक लाभ प्रदान किए जाएंगे। इसमें 5 प्रतिशत वार्षिक ब्याज दर पर 3 लाख रुपये तक का गारंटी रहित ऋण (पहली बार 1 लाख रुपये एवं दूसरी बार 2 लाख रुपये), उन्नत कौशल के लिए मुफ्त प्रशिक्षण एवं प्रशिक्षण के दौरान 500 रुपये दैनिक भत्ता, रुपये 15000 तक का टूल किट, डिजिटल ट्रांजेक्शन (यूपीआई) को प्रयोग करने के लिए प्रोत्साहन, ब्रांड प्रोत्साहन, सर्टिफिकेट तथा पहचान पत्र प्रदान किये जाएंगे।
प्रार्थी की आयु 18 वर्ष या इससे अधिक होनी चाहिए
उपायुक्त ने बताया कि प्रार्थी की आयु 18 वर्ष या इससे अधिक हो और पिछले 5 वर्षों में केंद्र सरकार अथवा राज्य सरकार की किसी भी स्वरोजगार की योजना में ऋण ना लिया हो। सरकारी सेवा में कार्यरत व्यक्ति और उनके परिवार के सदस्य इस योजना के पात्र नहीं होंगे। सभी पात्र दस्तकार एवं कारीगर अपने आधार नंबर, मोबाइल, बैंक विवरण एवं राशन कार्ड के साथ अपने नजदीकी सीएससी केंद्र व अटल सेवा केंद्र से अपना पंजीकरण करवाकर इस योजना के लाभ प्राप्त कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए एमएसएमई के सहायक निदेशक मुकेश वर्मा के मोबाइल नंबर 9729058308 या एमएसएम ई विकास कार्यालय, करनाल से संपर्क किया जा सकता है।