{"_id":"62321ca60dce2a598f3870a6","slug":"argument-in-defamation-case-will-now-take-place-on-april-4-rohtak-news-rtk6412270126","type":"story","status":"publish","title_hn":"मानहानि केस में अब 4 अप्रैल को होगी बहस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मानहानि केस में अब 4 अप्रैल को होगी बहस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोहतक। राजस्थान के अलवर से भाजपा सांसद द्वारा बहरोड़ के विधायक के खिलाफ दायर मानहानि केस में मंगलवार को बहस नहीं हो सकी। अब बहस के लिए अदालत ने 4 अप्रैल की तारीख तय की है।
एडवोकेट जितेंद्र हुड्डा ने बताया कि भाजपा सांसद एवं हरियाणा के रोहतक जिले के गांव अस्थल बोहर स्थित मस्तनाथ मठ के महंत बाबा बालक नाथ योगी ने पिछले साल राजस्थान स्थित बहरोड़ से विधायक बलजीत यादव के खिलाफ मानहानि का केस जिला जिला अदालत में दायर किया था। अदालत में याचिकाकर्ता के बयान दर्ज होने के बाद गवाही की प्रक्रिया हो चुकी है। मंगलवार को केस में बहस होनी थी, लेकिन सुनवाई नहीं हो सकी। अब अदालत ने बहस के लिए चार अप्रैल की तिथि तय की है। वकील ने बताया कि अदालत बहस के बाद तय करेगी कि बहरोड़ के विधायक को नोटिस भेजा जाए या नहीं।
सांसद के खिलाफ अमर्यादित शब्दों के प्रयोग का आरोप
याचिकाकर्ता के वकील जितेंद्र हुड्डा ने बताया कि मार्च 2021 में अलवर में बहरोड़ के विधायक बलजीत यादव ने बाबा बालक नाथ योगी के प्रति अमर्यादित शब्दों का प्रयोग किया और निराधार आरोप लगाए। इन आरोपों के चलते बाबा बालक नाथ की मानहानि हुई है। क्योंकि बाबा बालक नाथ न केवल सांसद हैं, बल्कि मस्तनाथ मठ के महंत भी हैं। उनके अनुयायियों को विधायक के शब्दों से ठेस पहुंची है।