फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Approval of five new courses, 300 students will get admission

पांच नए कोर्स की मिली मंजूरी, 300 विद्यार्थियों को मिलेगा प्रवेश

Tue, 17 Aug 2021 02:11 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 17 Aug 2021 02:11 AM IST
विज्ञापन
Approval of five new courses, 300 students will get admission
डायरेक्टर जनरल हायर एजुकेशन (डीजीएचई) ने गौड़ ब्राह्मण डिग्री कॉलेज में नए शैक्षणिक सत्र से पांच नए कोर्स शुरू करने की मंजूरी दे दी है। इससे कॉलेज में कोर्स के लिए 300 विद्यार्थी प्रवेश प्राप्त कर सकेंगे। इनमें बीए सोशलॉजी, बीएस साइकोलॉजी, बीए म्यूजिक, एमए इतिहास व एमए राजनीति विज्ञान कोर्स शामिल है।
विज्ञापन

सभी कोर्सों के लिए 60-60 सीटें स्वीकृत की गई हैं। कोर्स संबंधी कार्रवाई कॉलेज प्रशासन ने पूरी कर ली है। इसके तहत यूजी कोर्स के लिए तीन लाख रुपये व पीजी कोर्स के लिए निर्धारित पांच लाख रुपये शुल्क जमा करा दिया गया है।
विज्ञापन

अब तक कॉलेज में थे 8 मुख्य कोर्स
गौड़ कॉलेज में अब तक विद्यार्थियों के लिए आठ मुख्य कोर्स थे। इसमें बीए, बीकॉम, बीएससी मेडिकल, बीएससी नॉन मेडिकल, बीसीए, एमए भूगोल, एमए अंग्रेजी व एमकॉम कोर्स शामिल हैं। अब पांच नए कोर्स की स्वीकृति मिलने के बाद से यहां कोर्सों की संख्या बढ़ कर 13 पहुंच गई है। इससे अब यहां पहले से ज्यादा विद्यार्थी अध्ययन कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कॉलेज के कोस व सीटों का ब्योरा
कोर्स सीट
बीए 480
बीकॉम 160
बीएससी मेडिकल 120
बीएससी नॉन मेडिकल 120
बीसीए 120
एमए भूगोल 40
एमए अंग्रेजी 60
एमकॉम 60
बीए सोशलॉजी 60
बीए साइकोलॉजी 60
बीए संगीत 60
एमए इतिहास 60
एमए राजनीति विज्ञान 60
कॉलेज को पांच नए कोर्सों की मंजूरी मिल गई है। नए शैक्षणिक सत्र से ये कोर्स शुरू करा दिए जाएंगे। प्रत्येक कोर्स में 60 सीटें स्वीकृत हैं। इससे स्नातक व स्नातकोत्तर के ज्यादा विद्यार्थी कॉलेज में प्रवेश प्राप्त कर अध्ययन कर सकेंगे।
-डॉ. जयपाल शर्मा, प्राचार्य, गौड़ ब्राह्मण डिग्री कॉलेज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed