फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Apply from today for admission to MBA Executive Weekend

एमबीए एग्जीक्यूटिव वीकेंड में प्रवेश के लिए आज से करें आवेदन

Thu, 21 Oct 2021 01:00 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 21 Oct 2021 01:00 AM IST
विज्ञापन
Apply from today for admission to MBA Executive Weekend
एमडीयू में एमबीए एग्जीक्यूटिव वीकेंड पाठ्यक्रम में दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन 21 अक्तूबर से जमा किए जा सकेंगे। एमडीयू ने कई अन्य पाठ्यक्रमों में प्रवेश का शेड्यूल जारी किया है।
विज्ञापन

कुलसचिव प्रो. गुलशन लाल तनेजा ने बताया कि एमबीए एग्जीक्यूटिव वीकेंड (दो वर्षीय पाठ्यक्रम) में प्रवेश के लिए 21 अक्तूबर से छह नवंबर तक ऑनलाइन एप्लीकेशन जमा होंगी। ओवरऑल प्रथम मेरिट लिस्ट 15 नवंबर को डिस्प्ले होगी, एडमिशन फीस ऑनलाइन माध्यम से 17 नवंबर तक जमा करवानी होगी। दूसरी मेरिट लिस्ट 18 नवंबर को जारी होगी और फीस 20 नवंबर तक जमा करवानी होगी। तीसरी मेरिट लिस्ट 22 नवंबर को जारी होगी और फीस 23 नवंबर तक जमा करवानी होगी। सीटें खाली रहने की स्थिति में रिक्त सीटों की सूची 25 नवंबर को डिस्प्ले की जाएगी। रिक्त सीटों पर प्रवेश के लिए फिजिकल काउंसिलिंग 26 नवंबर को आयोजित की जाएगी, फीस 27 नवंबर तक जमा होगी। गणित विभाग में सत्र 2021-222 में एमएससी ऑनर्स पंच वर्षीय समेकित पाठ्यक्रम की बीसी-बी वर्ग की रिक्त सीट पर प्रवेश के लिए फिजिकल काउंसिलिंग 25 अक्तूबर को होगी। विभागाध्यक्ष प्रो. राजीव कुमार ने बताया कि पात्र अभ्यर्थी उनके कार्यालय में सुबह 9 से 11 बजे तक व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होंगे। बारह बजे मेरिट लिस्ट डिस्प्ले की जाएगी, 12.30 बजे फिजिकल काउंसिलिंग शुरू होगी। यूनिवर्सिटी टीचर्स डिपार्टमेंट्स तथा एमडीयू सेंटर फॉर प्रोफेशनल एंड एलाइड स्टडीज में सत्र 2021-22 में विभिन्न सर्टिफिकेट व डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए रजिस्ट्रेशन 21 से शुरू होंगे। ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि छह नवंबर है। पाठ्यक्रमों का विवरण वेबसाइट पर उपलब्ध है। एमडीयू ने एमएड का दाखिला शेड्यूल भी जारी किया है। अभ्यर्थियों को बीएड का रिजल्ट 21 अक्तूबर से छह नवंबर तक जमा करवाना होगा। पहली मेरिट लिस्ट 15 नवंबर को जारी होगी, ऑनलाइन माध्यम से फीस 17 नवंबर तक जमा करवानी होगी। दूसरी मेरिट लिस्ट 18 नवंबर को जारी होगी, फीस 20 नवंबर तक भरनी होगी। तीसरी मेरिट 22 नवंबर को डिसप्ले होगी, फीस 23 नवंबर तक जमा करवानी होगी।
विज्ञापन

परिणाम जारी
एमडीयू ने अगस्त 2021 में आयोजित बीए-वार्षिक के दूसरे वर्ष और री-अपीयर की परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। परीक्षा नियंत्रक डॉ. बीएस सिंधु ने बताया कि परिणाम विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर उपलब्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed