फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Apply for B.Ed. and M.Ed. admissions at MDU starting from the 27th.

Rohtak News: एमडीयू में बीएड-एमएड में दाखिलों के लिए 27 से करें आवेदन

Sat, 18 Jul 2026 05:27 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Sat, 18 Jul 2026 05:27 PM IST
विज्ञापन
Apply for B.Ed. and M.Ed. admissions at MDU starting from the 27th.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोहतक। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए बीएड, एमएड, बीएड (स्पेशल एजुकेशन) और एमएड (स्पेशल एजुकेशन) के नियमित पाठ्यक्रमों में प्रवेश का विस्तृत शेड्यूल जारी कर दिया है।
डीन कॉलेज डेवलपमेंट काउंसिल प्रो. राजेश पूनियां ने बताया कि विश्वविद्यालय से संबद्ध सरकारी, सरकारी सहायता प्राप्त और सेल्फ फाइनेंस कॉलेजों में उक्त पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन 27 जुलाई से 27 अगस्त तक होंगे।
विज्ञापन

अभ्यर्थी 3 सितंबर तक च्वाइस फिलिंग कर सकेंगे। 9 सितंबर को प्रोविजनल मेरिट सूची जारी होगी जबकि 10 से 14 सितंबर तक आपत्तियां और दस्तावेजों में सुधार का अवसर दिया जाएगा। 18 सितंबर को अंतिम मेरिट सूची प्रकाशित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रवेश प्रक्रिया तीन चरणों की ऑनलाइन काउंसिलिंग के माध्यम से पूरी होगी। पहली काउंसिलिंग 24 से 30 सितंबर, दूसरी 5 से 12 अक्टूबर और तीसरी 16 से 22 अक्टूबर तक होगी। पहली काउंसलिंग के बाद 1 अक्टूबर से कक्षाएं शुरू कर दी जाएंगी।
यदि तीनों चरणों के बाद सीटें खाली रहती हैं तो 28 अक्टूबर को फिजिकल काउंसलिंग के जरिए प्रवेश दिए जाएंगे। इसके लिए रिक्त सीटों की सूची 27 अक्टूबर को विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर जारी होगी और इच्छुक अभ्यर्थियों को संबंधित कॉलेज में 2,000 रुपये शुल्क जमा कर आवेदन करना होगा।

विश्वविद्यालय ने सभी संबद्ध कॉलेजों को निर्धारित समय-सीमा में प्रवेश प्रक्रिया पूरी कर प्रवेशित विद्यार्थियों का रिकॉर्ड और शुल्क संबंधी विवरण भेजने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed