फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Appealed to CM to cancel the appointment of administrator and conduct fair elections

प्रशासक की नियुक्ति रद्द करने और निष्पक्ष चुनाव कराने की सीएम से लगाई गुहार

Sat, 22 Jan 2022 01:09 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 22 Jan 2022 01:09 AM IST
विज्ञापन
Appealed to CM to cancel the appointment of administrator and conduct fair elections
रोहतक। वैश्य शिक्षण संस्था में प्रशासक की नियुक्ति को लेकर विरोध के स्वर उठने लगे हैं। संस्था सदस्यों ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री मनोहर लाल से प्रशासक की नियुक्ति रद्द करने व निष्पक्ष चुनाव कराने की गुहार लगाई है। इस संबंध में नहर विभाग के विश्राम गृह में पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर को ज्ञापन भी सौंपा।
विज्ञापन

ज्ञापन में संस्था सदस्यों ने कहा है कि सरकार ने संस्था के प्रबंध के दायित्व के लिए एक प्रशासक नियुक्त किया है। यह शिक्षक सरकारी कर्मचारी नहीं है। यह एमडीयू की सीपास शाखा गुरुग्राम का सहायक प्राध्यापक है। इनका पिछला रिकॉर्ड भी साफ नहीं है। यह शिक्षक एक राजनीतिक पार्टी का प्रवक्ता है। यही नहीं, संस्था में ही इनसे वरिष्ठ शिक्षक व प्राचार्य मौजूद हैं। इनके समक्ष वह अनुभव व पद दोनों में कम है। इसके बावजूद यह जिम्मेदारी देना निष्पक्षता व ईमानदारी पर सवाल खड़े करता है। प्रशासक की नियुक्ति से समाज में रोष है। इसलिए यह नियुक्ति रद्द करते हुए शीघ्र किसी आईएएस अधिकारी को जिम्मेदारी दी जाए। साथ ही संस्था के निष्पक्ष चुनाव भी संपन्न कराए जाएं। इस दौरान डॉ. चंद्र गर्ग, विजय गुप्ता, पवन तायल, राजेश जैन नवल, दीपक जिंदल, अजीत कुमार जैन, विनय गोयल, नवीन जैन, आदीश जैन, ईश्वर चंद सिंघल, दीपक गोयल, संदीप गर्ग समेत अनेक लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

कार्यकारिणी का 2020 में पूरा हो चुका है कार्यकाल
वैश्य संस्था के अंतिम चुनाव वर्ष 2017 में हुए थे। यह कार्यकाल 2020 में पूरा हो चुका है। इससे कार्यकारिणी संस्था के लिए कार्य नहीं करा पा रही है। पिछले दो वर्ष से कोरोना व आपसी मतभेद के चलते चुनाव नहीं हो पा रहे हैं। इस कारण संस्था की जिम्मेदारी एडहॉक कमेटी को सौंपी गई थी। संस्था के 25000 आजीवन सदस्य हैं। यहां 15000 विद्यार्थी अध्ययनरत हैं। इसके अलावा 1500 शिक्षक व गैर शिक्षक कर्मचारी सेवारत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
महाराज अग्रसेन विकास ट्रस्ट ने दिया सांकेतिक धरना
रोहतक। वैश्य शिक्षण संस्था के चुनाव कराने की मांग को लेकर महाराज अग्रसेन विकास ट्रस्ट ने शुक्रवार को एक दिन का सांकेतिक धरना दिया। ट्रस्ट के सदस्य महाराजा अग्रसेन चौक पर दो घंटे धरने पर रहे। इसके बाद पूर्व मंत्री सहकारिता मंत्री के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा गया।

महाराज अग्रसेन विकास ट्रस्ट के सदस्यों की हुडा कांप्लेक्स स्थित ट्रस्ट कार्यालय में हुई बैठक की अध्यक्षता ट्रस्ट के अध्यक्ष सुशील गुप्ता ने की। यहां वैश्य शिक्षण संस्था के पिछले डेढ़ वर्ष से लंबित पड़े चुनाव को लेकर चर्चा करते हुए सरकार से प्रशासक को हटाकर प्रशासनिक अधिकारी को चुनाव अधिकारी लगाने व जल्द चुनाव संपन्न कराने की आवश्यकता जताई गई। इस मौके पर ट्रस्ट के अध्यक्ष सुशील गुप्ता, देशराज बंसल, अशोक गुप्ता, प्रेम गर्ग, सतीश गोयल झासुवा, गणपत राय गोयल, एडवोकेट ओम प्रकाश मित्तल, अमित महमिया, लोकेश जैन मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed