फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Apart from urban bodies, tenants of other departments will also become owners: Dr. Kamal

शहरी निकाय के अलावा दूसरे विभागों के किरायेदार भी बनेंगे मालिक : डॉ. कमल

Mon, 06 Mar 2023 01:50 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 06 Mar 2023 01:50 AM IST
विज्ञापन
Apart from urban bodies, tenants of other departments will also become owners: Dr. Kamal
व्यापारियों के अ​भिनंदन समारोह में विचार रखते निकाय मंत्री डॉ. कमल गुप्ता। अमर उजाला
रोहतक। शहरी निकाय मंत्री डॉ. कमल गुप्ता का कहना है कि प्रदेश सरकार जल्दी ही दशकों पुरानी आवासीय कॉलोनियों व सोसाइटी में चल रहीं काॅमर्शियल गतिविधियों को मान्यता देगी। इसके लिए कानून पास हो गया है। साथ ही शहरी निकाय विभाग के चार हजार किरायेदारों के अलावा अन्य विभागों के तीन हजार किरायेदारों को भी मालिक बनाया जाएगा। यह कार्य 31 मार्च से पहले किया जाएगा। गुप्ता रविवार को रोहतक में पालिका बाजार ट्रेडर्स एसोसिएशन द्वारा आयोजित अभिनंदन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित व्यापारियों को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

गुप्ता ने कहा कि व्यापारियों के हितों में मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने 20 साल से अधिक समय से शहरी स्थानीय निकाय विभाग की दुकानों पर अपना व्यापार चलाने वाले व्यापारियों के लिए विधानसभा में कानून पास करवाया। इसके बाद किरायेदार से मालिक बनने के लिए 7 हजार आवेदन आए, जिनमें चार हजार दुकानों का किराया शहरी स्थानीय निकाय द्वारा दिया जा रहा था, बाकी तीन हजार दुकानें विभागों की संपत्ति है। उन्होंने कहा कि जल्द ऐसा कानून लाया जाएगा, जिसके तहत अन्य विभागों के किरायेदारों को भी मालिकाना हक दिया जा सके। निकाय मंत्री ने कहा कि प्रयास किया जा रहा है कि यह कार्य 31 मार्च से पहले पूर्ण हो जाए। गुप्ता ने कहा कि व्यापार कर रहे लोग व्यापारी होने के साथ-साथ देश के नागरिक भी हैं, इसलिए उन्हें देश के सशक्तीकरण के बारे में भी सोचना चाहिए।
विज्ञापन

पाक अधिकृत कश्मीर को भी देश में मिलाएंगे, सर्जिकल स्ट्राइक का सबूत मांगने वाले जयचंद से कम नहीं
गुप्ता ने कहा कि आजादी के बाद देश में कई सरकारें बनीं, लेकिन देश सशक्त नहीं हुआ था। बाबर ने भारत की संस्कृति व मंदिरों को तोड़ा, लेकिन आजादी के बाद की सरकारों ने इस दिशा में कोई कार्य नहीं किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आज सशक्त देश है। भाजपा की सरकार ने राम मंदिर व काशी विश्वनाथ मंदिर का निर्माण करवाया। उन्होंने कहा कि 190 से अधिक देशों में भारत की प्राचीन पद्धति योग को मान्यता दी गई। यूएनओ में हिंदी को सातवीं भाषा के रूप में मान्यता मिली। देश के सशक्त होने के वजह से ही नागरिकों को सुरक्षित बाहर लाने के लिए रूस व यूक्रेन ने दो दिन युद्ध को रोका। उन्होंने कहा कि अब पाक अधिकृत कश्मीर से भी जनता की आवाज उठने लगी है कि उन्हें देश का हिस्सा बनाया जाए। एक सवाल के जवाब में निकाय मंत्री ने कहा कि, जो लोग सर्जिकल स्ट्राइक का सबूत मांगते हैं, वे जयचंद से कम नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


व्यापारियों के हित में किया कल्याण बोर्ड का गठन : ग्रोवर
वहीं, पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर ने कहा कि व्यापारियों के हित में निर्णय लेते हुए मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने व्यापारी कल्याण बोर्ड का गठन किया। कानून व योजनाएं बनाकर व्यापारियों को अनेक सौगातें मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने दी हैं। वहीं, हरियाणा व्यापारी कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष बालकिशन अग्रवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल व्यापारियों की चिंता करते हैं। इसलिए व्यापारियों की समस्याओं को समझते हैं और उनका एक-एक करके स्थायी समाधान कर रहे हैं। भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ की प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य गुलशन निझावन ने आए हुए मेहमानों का स्वागत किया।

इस मौके पर भाजपा के जिला अध्यक्ष अजय बंसल, विजय लक्ष्मी चंद गुप्ता, व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष सोम मलिक, हरियाणा व्यापारी कल्याण बोर्ड के जिला अध्यक्ष राजेश टीनू लुंबा, भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के जिला संयोजक हैप्पी अनेजा, सीनियर डिप्टी मेयर राजकमल सहगल, रमेश भाटिया, नरेंद्र खटर, पवन तायल, गुलशन दुआ, बिट्टू टक्कर, ईश्वर सिंघल, धीरज चावला, पवन आहूजा, कपिल नागपाल, ओमप्रकाश बागड़ी, सूरजमल किलोई, सतीश आहूजा, प्रतिभा सुमन, हर्ष गिरधर, सुन्दर नागपाल, सुनील कत्याल, रमेश अत्री, बंटी बठला व कुलविंदर सिक्का भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed