फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Another injured in the accident died

Rohtak News: हादसे में घायल एक और की मौत

Mon, 05 Jun 2023 12:07 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Mon, 05 Jun 2023 12:07 AM IST
विज्ञापन
Another injured in the accident died
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जुलाना। पानीपत के सनौली में हुए सड़क हादसे में घायल कमाचखेड़ा निवासी 70 वर्षीय धूप सिंह की पीजीआई रोहतक में इलाज के दौरान मौत हो गई। इससे पहले चार लोगों की मौत हो चुकी हैं। ऐसे में पानीपत के सनौली में हुए सड़क हादसे में मृतकों की संख्या कुल पांच हो गई है।

बता दें कि कमाचखेड़ा गांव के सरंपच संजय चुनावी वादा पूरा करने के लिए ग्रामीणों को हरिद्वार में स्नान करवाने के लिए लेकर गए थे। इनमें गांव के ही 25 महिला एवं पुरुष के अलावा हिसार से दो और लिजवाना गांव से एक युवक शामिल था। तीन जून सुबह जैसे ही वह पानीपत के सनौली पहुंचे तो उनकी गाड़ी का टायर में पंक्चर हो गया। टायर बदलने समय गाड़ी में एक ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दिया। हादसे में 20 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए और चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद गंभीर रूप से घायलों को पीजीआई रोहतक लाया। रविवार को पीजीआई रोहतक में उपचाराधीन 70 वर्षीय धूप सिंह की भी मौत हो गई। धूप सिंह सरपंच संजय का दादा थे। रविवार की दोपहर बाद धूप सिंह के शव का गांव में अंतिम संस्कार किया गया। इस हादसे में इससे पहले गांव कमाचखेड़ा निवासी कांता (45), मुन्नी (52), गांव मदनपुर (हिसार) निवासी मोहित (15), लिजवाना निवासी अश्वनी (22) की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed