{"_id":"5fa839d78ebc3e9bfb48869f","slug":"another-10-mva-transformer-to-deal-with-overloading-rohtak-news-rtk581975842","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओवरलोडिंग से निपटने को लगेगा एक और 10 एमवीए का ट्रांसफार्मर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओवरलोडिंग से निपटने को लगेगा एक और 10 एमवीए का ट्रांसफार्मर
विज्ञापन
हुडा से समुचित जगह नहीं मिलने की वजह से सेक्टर-एक में तीन करोड़ रुपये की लागत से प्रस्तावित एक और सब स्टेशन बनने का काम फिलहाल लटक गया है। वहीं, 22.5 एमवीए क्षमता का सब स्टेशन ओवरलोड होने की वजह से फिलहाल 10 एमवीए का अतिरिक्त ट्रांसफार्मर लगाने का फैसला लिया गया है। मुख्यालय से स्वीकृति मिलते ही सब स्टेशन की क्षमता 32.5 एमवीए कर दी जाएगी। सेक्टर-एक में जलघर के नजदीक सब स्टेशन पर 22.5 एमवीए के ट्रांसफार्मर लगे हैं, जिससे सेक्टर-एक, सेक्टर-दो, सेक्टर दो-तीन पार्ट एरिया, सेक्टर-तीन, सेक्टर-चार, तिलक नगर, रामगोपाल कॉलोनी, जसबीर कॉलोनी, बसंत विहार, शीला बाईपास से सटी कॉलोनी और दिल्ली बाईपास के करीब सात हजार उपभोक्ताओं को बिजली सप्लाई की जाती है। क्षमता से ज्यादा बिजली की खपत होने की वजह से ट्रांसफार्मरों पर ओवर लोडिंग होने लगी है। इस वजह से आएदिन फाल्ट और ब्रेक डाउन की समस्या पैदा हो जाती है। इस समस्या का निदान करने के लिए जनवरी 2020 में बिजली निगम ने सेक्टर-एक में 20 एमवीए क्षमता से एक और सब स्टेशन बनाने का फैसला लिया। इसके लिए हुडा ने मार्च 2020 में नजदीक में ही जमीन प्रस्तावित की, जिससे बिजली निगम ने सब स्टेशन के लिए अनुपयुक्त बताकर लेने से इनकार कर दिया। वहीं, बिजली निगम मुख्यालय ने तीन करोड़ रुपये की लागत से नया सब स्टेशन बनाने पर अपनी मुहर लगा दी है। अभी तक जमीन नहीं मिलने की वजह से सब स्टेशन बनाने का मामला अधर में लटक गया है। वहीं, दूसरी तरफ ट्रांसफार्मरों के ओवरलोड होने की वजह से बिजली निगम ने फिलहाल 10 एमवीए क्षमता का नया ट्रांसफार्मर लगाने का फैसला लिया है, जिसका प्रस्ताव स्वीकृति के लिए मुख्यालय भेजा गया है। मुख्यालय से स्वीकृति मिलने के साथ ही नया ट्रांसफार्मर लगाने का काम शुरू कर दिया जाएगा।
बिजली कट से मिलेगी उपभोक्ताओं को राहत
सब स्टेशन के ट्रांसफार्मर पर क्षमता से ज्यादा लोड हो गया है, जिसकी वजह से आए दिन संबंधित एरिया की बिजली सप्लाई गड़बड़ा जाती है। बिजली निगम के अफसरों का कहना है कि लोगों की परेशानी के मद्देनजर ही फिलहाल 10 एमवीए क्षमता का ट्रांसफार्मर लगाने का फैसला लिया है ताकि लोगों को बिजली समस्या से नहीं जूझना पड़े।
हुडा से तिकोना जमीन सब स्टेशन के लिए दी गई थी, जो अनुपयुक्त है। जब तक हुडा से जमीन नहीं मिल जाती है तब तक वर्तमान सब स्टेशन पर ही 10 एमवीए का ट्रांसफार्मर लगाया जाएगा। एस्टीमेट बनाकर मुख्यालय भेजा गया है, जो जल्द स्वीकृत होकर आएगा।
विज्ञापन
-मेहताब सिंह, अधिशासी अभियंता, बिजली निगम रोहतक।
बिजली निगम को सब स्टेशन बनाने के लिए जमीन देने का मामला फिलहाल तो मेरे संज्ञान में नहीं है। सोमवार को जूनियर इंजीनियर से बात करके ही कुछ कहा जा सकता है। जब तक पूरी स्थिति सामने नहीं होगी तब तक कुछ बताना भी संभव नहीं है।
भारत भूषण गोगिया, एस्टेट ऑफिसर हुडा।