{"_id":"66f9bb6f1a0cbb689b097e47","slug":"ankit-rana-became-mr-and-ritu-siwach-became-miss-fresher-rohtak-news-c-17-roh1020-515478-2024-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: अंकित राणा मिस्टर व रितु सिवाच मिस फ्रेशर बनीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: अंकित राणा मिस्टर व रितु सिवाच मिस फ्रेशर बनीं
विज्ञापन
रोहतक। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय के गणित विभाग में एमएससी मैथमेटिक्स के सीनियर विद्यार्थियों ने अपने जूनियर्स नव प्रवेश प्राप्त विद्यार्थियों के लिए फ्रेशर पार्टी रूबरू 2024 का आयोजन किया गया। फ्रेशर पार्टी में मिस्टर फ्रेशर अंकित राणा व मिस फ्रेशर रितु सिवाच को चुना गया।
विभागाध्यक्ष प्रो. दलीप सिंह ने इस कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने विभाग में आए नए विद्यार्थियों को जीवन की नई शुरुआत की शुभकामनाएं दी। डॉ. सविता राठी, डॉ. अंजू पंवार और डॉ. मोनिका ने कार्यक्रम संचालन में सहयोग दिया। इस अवसर पर विभाग के प्राध्यापक प्रो. जेएस सिक्का, प्रो. सुमित गिल, डॉ. एकता नरवाल, डॉ. पूनम रेढू, डॉ. सोनिका समेत शोधार्थी एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।
फ्रेशर पार्टी में नव प्रवेश प्राप्त विद्यार्थियों ने समूह नृत्य, एकल नृत्य, गीत-संगीत समेत अन्य गतिविधियों में भाग लिया। मिस्टर हैंडसम सौरभ मलिक व मिस क्यूटी पाई तनु यादव बनें। विभागाध्यक्ष प्रो. दलीप सिंह, प्रो. सुमित गिल और डॉ. मोनिका ने सभी चुने गए विद्यार्थियों को सराहा।
विज्ञापन
विद्यार्थियों ने जानी बिस्किट बनाने की तकनीक
रोहतक। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय के यूनिवर्सिटी इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी के बीटेक बायोटेक्नोलॉजी इंजीनियरिंग के 32 विद्यार्थियों के दल ने इंडस्ट्रियल विजिट के तहत पारले कंपनी बहादुरगढ़ का दौरा किया। फैकल्टी इंचार्ज डाॅ. मंजीत कौर व डाॅ. विकास ढुल की अगुआई मेें विद्यार्थियों के दल ने कंनी के बेकरी व कन्फेक्शनरी प्राडक्ट्स की प्रोडक्शन प्रक्रिया की तकनीकी एवं व्यावहारिक जानकारी समझी। विद्यार्थियों ने बिस्किट बनाने की विभिन्न तकनीक- बेकिंग, मोल्डिंग, पैंकिंग एंड क्वालिटी कंट्रोल के बारे में भी जाना। पारले की अधिकारी हनिशा दलाल और उनके स्टाफ ने कंपनी के इतिहास एवं कार्यप्रणाली की जानकारी दी।
एमडीयू के 29 शोधार्थी पीएचडी डिग्री के पात्र घोषित
रोहतक। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. राजबीर सिंह ने परीक्षकों के बोर्ड व शोध समिति की अनुशंसा पर 29 शोधार्थियों को पीएचडी डिग्री का पात्र घोषित किया है। परीक्षा नियंत्रक प्रो. गुलशन तनेजा ने बताया कि पीएचडी डिग्री के पात्र शोधार्थी घाषित कर दिए गए हैं। इसमें आईएचटीएम से रणधीर, इमसॉर से नीरज चौहान, काॅमर्स से रजनी व बरखा, कंप्यूटर साइंस से पूनम, फिजिक्स से रविन्द्र सिंह व सुमन, गणित से भारती, नीरज कुमार व अनुष्का, केमिस्ट्री से रेणु, बॉटनी से नीतू, सोनिया, नेहा यादव व नवीन कुमार, जूलोजी से गरिमा व अन्नु, जेनेटिक्स से सुमन, बाॅयोटेक्नोलोजी से पूजा व स्वीटी, माइक्रोबायोलाॅजी से सूर्या, विधि से नीरज, कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग से ललित गांधी, मैकेनिकल इंजीनियरिंग से प्रदीप कुमार, फार्मास्यूटिकल साइंसेज से रेणू, एजुकेशन से कुसुम लता, फिजिकल एजुकेशन से विकास कुमार, इतिहास से मोनू व श्वेता शामिल है।