फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Angered by sister's court marriage, brother murderously attacks brother-in-law

Rohtak News: बहन की कोर्ट मैरिज से नाराज भाई ने जीजा पर किया जानलेवा हमला

Sat, 28 Sep 2024 12:48 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 28 Sep 2024 12:48 AM IST
विज्ञापन
Angered by sister's court marriage, brother murderously attacks brother-in-law
27सीटीके36...घायल धनश्याम। संवाद
रोहतक। परिवार की रजामंदी बिना बहन की कोर्ट मैरिज से नाराज भाई ने दोस्तों संग मिलकर अपने बहनोई पर जानलेवा हमला कर दिया। इसमें युवक का बहनोई गंभीर रूप से घायल हो गया। पीड़ित की ओर से थाना शिवाजी कॉलोनी में साले समेत चार हमलावरों के खिलाफ हत्या के प्रयास की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। घटना 26 सितंबर को जनता कॉलोनी में हुई।
विज्ञापन


रोहतक की अमृत कॉलोनी निवासी घनश्याम (23) बिजली निगम में कार्यरत है। उसने 15 मार्च को रामनगर कॉलोनी निवासी अंजली से कोर्ट मैरिज की थी। इससे अंजली का भाई अमन नाराज था। उसने पहले भी कई बार उसे जान से मारने की धमकी दी थी। 26 सितंबर सुबह 10 बजे वह जनता काॅलोनी में बिजली का काम कर रहा था। वहां पर अमन आया और उसे गली में बुलाया। जब वह गली में गया तो अमन के साथ जनता कॉलोनी निवासी शुभम और दो अन्य युवक भी थे। सभी ने लाठी-डंडे और लोहे की रॉड से उस पर हमला कर दिया। उसे सिर व पैरों में गंभीर चोटें आईं हैं। घटना के बाद लोगों ने उनकी पत्नी अंजली को फोन कर सूचना दी और उसे अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन


दो महिलाओं समेत सात पर मारपीट का केस

रोहतक। इंद्रा कॉलोनी निवासी युवक ने सात लोगों पर मारपीट कर घायल करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने सिटी थाना पुलिस के समक्ष शिकायत देकर मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने मारपीट के पीछे लेन-देने का कारण बताया है। पीड़ित राहुल ने बताया कि पड़ोसी शोकी और उनकी पत्नी मीना, सन्नी, अजय, अरुण, सोनू और उनकी पत्नी रीना उनके घर आए। बोले कि उसके पिता पर उनके रुपये है। पीड़ित ने कहा कि रुपये कब और कैसे लिए हैं, अगर कहीं लिखे हो तो उनको दिखा दो। आरोप है कि इसी बात पर आरोपियों ने लाठी डंडों से उसे पिटना शुरू कर दिया। बचाव करने आए उसके भाई रोबिन व अरुण को भी घायल कर दिया। धमकी दी कि यदि उनके पैसे नहीं लौटाए तो जान से मार देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed