{"_id":"671e580b301acbd20d07f872","slug":"anganwadi-workers-raised-their-voice-preparing-for-agitation-for-16-point-demands-rohtak-news-c-17-roh1020-533914-2024-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने भरी हुंकार, 16 सूत्रीय मांगों के के लिए आंदोलन की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने भरी हुंकार, 16 सूत्रीय मांगों के के लिए आंदोलन की तैयारी
Sun, 27 Oct 2024 08:41 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Sun, 27 Oct 2024 08:41 PM IST
विज्ञापन
27सीटीके33...आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका यूनियन की ओर से आयोजित तीसरा प्रदेश सम्मेलन हुडा सिटी
रोहतक। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका यूनियन हरियाणा रजि. नं. 1996 संबंधित एआईयूटीयूसी का तीसरा प्रतिनिधि प्रदेश सम्मेलन रविवार को हुडा सिटी पार्क में संपन्न हुआ। सम्मेलन में महासचिव पुष्पा दलाल ने सांगठनिक रिपोर्ट के अलावा 16 सूत्रीय आंदोलन गठित करने का प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किया गया। सम्मेलन में दिवंगत आंगनवाड़ी कर्मियों को श्रद्धांजलि दी गई।
सम्मेलन में आंगनवाड़ी कर्मियों को सरकारी कर्मचारी बनाने, तब तक 28,000 रुपये मासिक न्यूनतम वेतन देने, सरकारी कर्मचारी को मिलने वाली सामाजिक सुरक्षा, पेंशन, ग्रेच्युटी व अन्य हितलाभ प्रदान करने, 975 बहनों के रोके गए मानदेय का अविलंब भुगतान करने, अक्तूबर 2018 में प्रधानमंत्री की ओर से घोषित 1500 रुपये और 750 रुपये मासिक बढ़ोतरी को लागू कर एरियर सहित कार्यकर्ता के बकाया एक लाख आठ हजार रुपये और सहायिका को 54000 रुपये का भुगतान करने, आंगनवाड़ी केंद्रों का किराया और गैस सिलिंडर के पैसे हर माह देने और बच्चों और महिला लाभार्थियों को अच्छा क्वालिटी राशन उचित मात्रा में देने की मांग जोर शोर से उठाई गई।
संगठन की प्रदेश कमेटी का गठन
16 सूत्रीय मांगों को हासिल करने के लिए जोरदार आंदोलन करने के लिए नई प्रदेश कमेटी का गठन सर्वसम्मति से किया गया। कृष्णा मंढ़ाना व पुष्पा दलाल को पुन: प्रदेश अध्यक्ष व महासचिव चुना गया। 16 सदस्यीय कमेटी में तारा देवी व शीला देवी उपाध्यक्ष, बलजीत यादव कोषाध्यक्ष, शीला मौन सहसचिव, कृष्णा कुमारी लेखाकार, संगठन सचिव संतोष ढांडा, प्रेस सचिव कौशल्या चहल, कार्यकारिणी सदस्य रोशनी चौधरी, संतोष सरोहा, सरोज, संतोष ढिल्लों, बिंदु शर्मा, कविता व सुमन चुनी गईं।