फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Anganwadi workers demonstrated by forming a human chain

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने मानव शृंखला बना किया प्रदर्शन

Fri, 04 Feb 2022 01:39 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 04 Feb 2022 01:39 AM IST
विज्ञापन
Anganwadi workers demonstrated by forming a human chain
सुभाष चौक के पास मानव श्रृंखला बना कर प्रदर्शन करती आंगनबाड़ी कार्यकर्ता। संवाद
रोहतक। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका यूनियन हरियाणा का धरना वीरवार को 58वें दिन भी जारी रहा। यूनियन कार्यकर्ताओं ने अशोका चौक से अंबेडकर चौक तक मानव शृंखला बना कर रोष प्रकट किया। सड़क पर एक-दूसरे का हाथ थामकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शनकारियों ने जल्द मांगों के समाधान की आवाज उठाई।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों ने कहा कि हम सरकार से उन्हीं के लिए गए फैसलों को लागू करने की मांग कर रही हैं। वर्ष 2018 में खुद मुख्यमंत्री ने आंगनबाड़ी कर्मियों को कुशल व अर्ध कुशल का दर्जा देने की घोषणा की थी। इस घोषणा को पूरा क्यों नहीं किया जा रहा है। इससे पहले आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने मानसरोवर पार्क में जनसभा की। इसकी अध्यक्षता यूनियन की रोहतक जिला प्रधान रोशन चौधरी ने की। धरने पर पहुंचे एआईयूटीयूसी के राज्य उपप्रधान ईश्वर सिंह राठी ने अपना समर्थन दिया। छात्र संगठन-एआईडीएसओ के नेता उमेश मौर्य व राजेश ने भी धरने को अपना समर्थन देने की घोषणा की।
विज्ञापन

एआईयूटीयूसी के प्रदेश उपाध्यक्ष ईश्वर सिंह राठी ने आंदोलनकारियों के हौसले व सूझबूझ की सराहना की। उन्होंने कहा कि सरकार को 5 फरवरी तक का समय दिया है। इसके बाद आंदोलन को और तेज किया जाएगा। जिले के सभी पक्ष-विपक्ष के जन प्रतिनिधियों को ज्ञापन दिया जा चुका है। सरकार ने समाधान का रास्ता नहीं निकाला तो आंदोलन में आम नागरिकों को भी जोड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed