फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Anamika and review first in standard writing

Rohtak News: मानक लेखन में अनामिका व समीक्षा प्रथम

Thu, 16 May 2024 06:33 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Thu, 16 May 2024 06:33 AM IST
विज्ञापन
Anamika and review first in standard writing
झज्जर। राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ढाकला में ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंर्डस के तहत मानक लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का आयोजन उपप्राचार्य योगिता सिंगला की अध्यक्षता व प्राध्यापक भौतिकी ब्रह्मपाल की देखरेख में किया गया। इस लेखन प्रतियोगिता में बीआईएस क्लब के नौवीं से बारहवीं कक्षा के विद्यार्थियों ने भाग लिया। सभी सदस्यों को 18 ग्रुपों में बांटा गया। प्रत्येक ग्रुप में दो सदस्य थे। प्रतियोगिता उपरांत निर्णायक मंडल के सदस्यों संदीप व अरुण नांदल द्वारा सभी प्रतिभागियों के लेखन की जांच की। इस प्रतियोगिता में अनामिका व समीक्षा ने प्रथम, पूजा व वामिका ने द्वितीय व एकलव्य व मोहित ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रथम विजेता टीम को 1000 रुपये, द्वितीय विजेता टीम को 750 रुपये, तृतीय विजेता टीम को 500 रुपये, चौथी विजेता टीम को 250 रुपये सांत्वना पुरस्कार राशि प्रदान की गई। सभी प्रतिभागियों को कॉपी व पेन वितरित किए गए। पुरस्कार वितरण उपरांत बीआईएस फरीदाबाद के इंचार्ज वीरेंद्र ने बच्चों को भारतीय मानक ब्यूरो के कार्यों व जागरूक उपभोक्ता के बारे में विस्तार से बताया और विद्यार्थियों के बीआईएस संबंधित सभी संशयों का जवाब दिया। विद्यालय के बीआईएस क्लब के इंचार्ज ब्रह्मपाल ने बताया कि जीवन की गुणवत्ता में सुधार के लिए मानकों के महत्व के बारे में समाज के युवा सदस्यों को संवेदनशील बनाने के उद्देश्य से मानक क्लबों की स्थापना की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed