फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Amit Shah said in Mahendragarh, Congress will snatch OBC reservation and give it to Muslims

महेंद्रगढ़ में अमित शाह बोले: OBC का आरक्षण छीनकर मुसलमानों को देगी कांग्रेस, मंच से हुड्डा को ललकारा

Tue, 16 Jul 2024 05:28 PM IST
नवीन दलाल माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Tue, 16 Jul 2024 05:28 PM IST
सार

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कि कांग्रेस नहीं, बल्कि भाजपा गांव-गांव जाकर हुड्डा सरकार के 10 साल के कार्यकाल का हिसाब मांगेगी। कांग्रेस को बताना होगा कि 10 साल उसने क्या किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस हमेशा ओबीसी की विरोधी रही है। 

विज्ञापन
Amit Shah said in Mahendragarh, Congress will snatch OBC reservation and give it to Muslims
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह - फोटो : संवाद

विस्तार

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कांग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर जमकर निशाना साधा है। शाह ने कांग्रेस के हरियाणा मांगे हिसाब अभियान को चेतावनी दी और बोले बनिया का बेटा हूं, एक-एक पाई का हिसाब लेकर आया हूं। हिसाब आप नहीं, बल्कि भाजपा कार्यकर्ता लें। अमित शाह ने कहा कि इसके लिए मुख्ममंत्री नायब सैनी नहीं, बल्कि युवा भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष ही बहस करने के लिए काफी है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि हुड्डा साहब मैं चेतावनी देना चाहता हूं, कांग्रेस अपने कार्यकाल के 10 साल और भाजपा के 10 साल के विकास के आंकड़े लेकर आए। 2014 से पहले केंद्र व राज्य में कांग्रेस की सरकार थी। उस समय हरियाणा को 41 करोड़ रुपये विकास के लिए मिले थे, जबकि भाजपा ने 10 साल में छह गुना बजट दिया है। हुड्डा साहब, क्या आप भ्रष्टाचार, जातिवाद, पिछड़ा वर्ग से अन्याय व परिवारवाद को बढ़ावा देने का हिसाब दे सकते हैं।
विज्ञापन


शाह बोले, कांग्रेस नहीं, बल्कि भाजपा गांव-गांव जाकर हुड्डा सरकार के 10 साल के कार्यकाल का हिसाब मांगेगी। कांग्रेस को बताना होगा कि 10 साल उसने क्या किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस हमेशा ओबीसी की विरोधी रही है। 1957, 1980 में ओबीसी को आरक्षण का विरोध किया। पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने मंडल कमीशन की सिफारिश ठंडे बस्ते में डाल दी। फिर राजीव गांधी ने भाषण देकर आरक्षण रुकवा दिया। उन्होंने कहा कि हरियाणा प्रधानमंत्री मोदी के दिल में सबसे ऊपर है। क्योंकि उन्होंने हरियाणा में काम किया है। ओबीसी समाज से उनका लगाव है। इसलिए प्रदेश से ओबीसी समाज के दो सांसद केंद्र में मंत्री बनाए। कांग्रेस ने जातिवाद व  भ्रष्टाचार को बढ़ाने के अलावा कुछ नहीं किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


शाह ने कांग्रेस के साथ इनेलो पर भी साधा निशाना
केंद्रीय गृहमंत्री अमितशाह ने कांग्रेस के साथ-साथ इनेलो सरकार पर भी निशाना साधा। बोले, एक सरकार आती तो भ्रष्टाचार लेकर आई, दूसरी आई तो गुंडागर्दी बढ़ी। एक सरकार ने एक जिले का विकास किया तो दूसरी ने दूसरे जिले का। जबकि भाजपा ने पूरे हरियाणा का विकास किया है।


सरकार ने दिया ओबीसी बी को दिया 5 प्रतिशत आरक्षण
अमित शाह ने बताया कि प्रदेश सरकार ने ओबीसी वर्ग के लिए तीन बड़े फैसले लिए हैं। पहला क्रीमिलेयर की सीमा 6 लाख से बढ़ाकर 8 लाख कर दी। उसमें वेतन व कृषि आय को भी नहीं जोड़ा। दूसरा ओबीसी बी वर्ग को पंचायत व नगर निगम, नगर पालिका व नगर परिषद में 5 प्रतिशत आरक्षण देने का फैसला किया है। जबकि ओबीसी ए वर्ग को पहले की तरह 8 प्रतिशत आरक्षण मिलता रहेगा। मंच से नायब सरकार ने नोटिफिकेशन जारी कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed