फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Amit Panghal to be honored with Haryana Gaurav Award

अमित पंघाल होंगे हरियाणा गौरव अवॉर्ड से सम्मानित

Sat, 09 Nov 2019 02:54 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 09 Nov 2019 02:54 AM IST
विज्ञापन
Amit Panghal to be honored with Haryana Gaurav Award
वर्ल्ड बॉक्सिंग चैंपियनशिप में देश के लिए रजत पदक जीतने वाले रोहतक के मायना गांव निवासी अमित पंघाल को हरियाणा इन यूके एसोसिएशन शनिवार को सम्मानित करेगी।
विज्ञापन

एसोसिएशन प्रधान कुलदीप अहलावत ने बताया कि लंदन में वीकेंड पर हरियाणा दिवस मनाया जा रहा है। इस मौके पर हरियाणा का गौरव बढ़ाने वाले मुक्केबाज अमित पंघाल को हरियाणा गौरव अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि हरियाणा इन यूके एसोसिएशन वर्ष 2013 से लंदन में हरियाणा दिवस मनाती आ रही है। वैसे तो हरियाणा दिवस 1 नवंबर का होता है लेकिन लंदन में हर कार्यक्रम वीकेंड पर मनाया जाता है। जिस कारण 9 नवंबर को हरियाणा के करीब 350 परिवार मिलकर हरियाणा दिवस मना रहे हैं। हर साल इस अवसर पर हरियाणा का गौरव बढ़ाने वाली किसी एक हस्ती को सम्मानित किया जाता है। इससे पूर्व 2018 में मुक्केबाज मनोज कुमार को सम्मानित किया था। इस बार हरियाणवी सिंगर एमडी भी अपने गानों से लोगों का मनोरंजन करेंगे।
विज्ञापन

कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए एसोसिएशन सदस्य डॉक्टर प्रह्लाद, सज्जन देशवाल, रिंकू धनखड़, अश्वनी कलकल, अनुराज नांदल, विवेक चौधरी, अमित अहलावत, प्रवीण दहिया, मनीष दहिया, मनवीर दलाल, संदीप अंतिल, नवीन सहरावत, प्रवीण रानी, लक्की महाजन, विनोद छिल्लर, राजेंद्र दहिया, कुलदीप कादियान कार्यक्रम को सफल बनाने में योगदान देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed