फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Amit and his friends shot twice in Rohtak, Jaideep could not be saved even after hiding under folding bed

Haryana: रोहतक में अमित व उसके साथियों को दो बार मारीं गोलियां, फोल्डिंग के नीचे छिपकर भी नहीं बचा जयदीप

Sat, 21 Sep 2024 08:37 AM IST
नवीन दलाल माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Sat, 21 Sep 2024 08:37 AM IST
सार

बोहर निवासी शराब ठेकेदार अमित उर्फ मोनू, जयदीप, आर्य नगर निवासी मनोज व श्रीनगर कॉलोनी निवासी दीपक ठेके के अंदर पीछे बैठकर शराब पी रहे थे। थोड़ी देर बाद बोहर गांव का युवक विनय भी उनके पास आकर बैठ गया।

विज्ञापन
Amit and his friends shot twice in Rohtak, Jaideep could not be saved even after hiding under folding bed
पुलिस। - फोटो : संवाद

विस्तार

रोहतक के बलियाना गांव मोड़ पर शराब ठेके पर अंधाधुंध फायरिंग के 10 मिनट याद कर अब भी घायल सिहर उठते हैं। घायल अनुज राणा ने वारदात का पूरा ब्योरा पुलिस को बताया। उसके बयान पर अज्ञात हमलावरों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया गया है। वारदात के पीछे राहुल बाबा का हाथ माना जा रहा है, लेकिन एफआईआर में उसका नाम नहीं है।

विज्ञापन


यूपी के मुजफ्फरनगर जिले के गांव नगला-पिरौथा निवासी अनुज राणा ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि पांच साल से वह शराब ठेके पर सेल्समैन है। बोहर निवासी अमित उर्फ मोनू के पास ही शराब का ठेका है। पिछली बार मोनू ने जून 2024 में शराब का ठेका लिया था। ठेके के नजदीक गांव के युवक मोहित ने नमकीन व कोल्ड ड्रिंक की दुकान कर रखी है। वीरवार रात करीब साढ़े नौ बजे वह सीट पर बैठा हुआ था। बोहर निवासी शराब ठेकेदार अमित उर्फ मोनू, जयदीप, आर्य नगर निवासी मनोज व श्रीनगर कॉलोनी निवासी दीपक ठेके के अंदर पीछे बैठकर शराब पी रहे थे। थोड़ी देर बाद बोहर गांव का युवक विनय भी उनके पास आकर बैठ गया।

विज्ञापन

इसी बीच तीन युवक शराब ठेके के अंदर आए। तीनों हाथों में पिस्तौल लिए हुए थे। युवकों ने आते ही कहा, नीचे बैठ जाओ, नहीं तो सभी मारे जाओगे। इसके बाद तीनों युवक पीछे गए और गोलियां चलाने लगे। जयदीप पीछे से उठकर आया और उसके पास फोल्डिंग के नीचे से निकलकर तख्त के नीचे आ गया। तभी तीनों युवक गोलियां चलाते हुए उनके पास आए। आते ही विनय को सीधे छाती में गोली मारी। फिर नीचे बैठकर अनुज राणा व जयदीप पर गोलियां चलाईं।

अनुज के बाएं पैर में दो गोलियां लगीं, जबकि जयदीप को छाती में गोलियां लगीं। तीनों युवक ठेके के अंदर पीछे की तरफ दोबारा गए और फिर फायरिंग शुरू कर दी। थोड़ी देर बाद युवक गोलियां चलाते हुए मौके से फरार हो गए। युवकों के जाने के बाद मोहित, उज्जवल, रविंद्र व दीपक ने घायलों को पीजीआई के ट्राॅमा सेंटर में दाखिल कराया, जहां डॉक्टरों ने जयदीप, विनय व अमित उर्फ मोनू को मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन

रात को नहीं हो सकी घटनास्थल की जांच, सुबह पहुंची पुलिस

वारदात की सूचना पर एसपी हिमांशु गर्ग व डीएसपी रजनीश कुमार एफएसएल एक्सपर्ट डॉक्टर सरोज दहिया की टीम के साथ मौके पर पहुंचे, लेकिन घटनास्थल पर अंधेरा होने के कारण सही ढंग से जांच नहीं हो सकी। शुक्रवार सुबह दोबारा एफएसएल टीम पहुंची और पड़ताल की।

अधिकारी के अनुसार

घायल के बयान पर अज्ञात युवकों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। केस में फिलहाल राहुल उर्फ बाबा पर आरोप नहीं लगाया गया है। अब पुलिस की जांच में क्या तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर कार्रवाई होगी। -इंस्पेक्टर दिलबाग सिंह, प्रभारी थाना आईएमटी, रोहतक।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed