फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Ambala defeated Yamunanagar by 89 runs, Rishabh Arora scored 68 runs.

Rohtak News: अंबाला ने यमुनानगर को 89 रन से हराया, रिषभ अरोड़ा ने बनाए 68 रन

Fri, 19 Sep 2025 12:26 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 19 Sep 2025 12:26 AM IST
विज्ञापन
Ambala defeated Yamunanagar by 89 runs, Rishabh Arora scored 68 runs.
रोहतक। चौधरी बंसीलाल स्टेडियम के मैदान एक में इंटर जिला क्रिकेट प्रतियोगिता के खेले गए एक मैच में अंबाला ने यमुनानगर को 89 रन से हराया। पहले बल्लेबाजी करते हुए अंबाला की टीम 49.1 ओवर में 221 रन पर ऑलआउट हो गई।
विज्ञापन

अंबाला की ओर से रिषभ अरोड़ा ने 68 रन बनाए। इसके अलावा पर्व चौधरी ने 28 व सक्षम ने 38 रन बनाए। यमुनानगर की ओर से कनव, लव्यांश व वरदान ने दो-दो विकेट लिए।
विज्ञापन

इसके जवाब में यमुनानगर की टीम 50 ओवर में आठ विकेट के नुकसान पर 132 रन ही बना सकी। अंबाला ने 89 रन से मैच जीत लिया। यमुनानगर की ओर से रजत ने 25 व अंश ने 29 रन बनाए। अंबाला की ओर से चिराग व आरव ने दो-दो विकेट लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंचकूला ने कैथल को 89 रन से हराया
चौधरी बंसीलाल स्टेडियम के मैदान दो में खेले गए मैच में पंचकूला ने कैथल को 89 रन से हराया। पहले बल्लेबाजी करते हुए पंचकूला की टीम 49 ओवर में 167 रन पर ऑलआउट हो गई। पंचकूला की ओर से लक्ष्य ने 66, कुशाल ने 29 व परीक्षित ने 31 रन बनाए।

कैथल की ओर से शानदार गेंदबाजी करते हुए विलोहित ने पांच विकेट लिए। इसके अलावा हर्षित ने दो विकेट लिए। इसके जवाब में खेलने उतरी कैथल की टीम 78 रन ही बना सकी। पंचकूला ने 89 रन से मैच जीत लिया। कैथल की ओर से हार्दिक ने 15 रन बनाए। पंचकूला की ओर से आदित्य राज ने पांच विकेट लिए। सहदेव व भानू चौधरी ने दो-दो विकेट झटके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed