फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Amar Ujala Medhavi Chhatra Samman: CM Manohar Lal Will Award Medals to Haryana Board Toppers

अमर उजाला मेधावी छात्र सम्मान समारोह: आज होनहारों को मेडल से नवाजेंगे मुख्यमंत्री, विद्यार्थियों में उत्साह

Sun, 25 Sep 2022 10:01 AM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, रोहतक (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sun, 25 Sep 2022 10:01 AM IST
सार

हरियाणा के रोहतक जिले के एमडीयू के राधाकृष्णन सभागार में 10वीं-12वीं के हरियाणा स्कूल शिक्षा बोर्ड के टॉपर्स पुरस्कृत होंगे। इसके लिए प्रदेशभर के बच्चों व उनके अभिभावकों को निमंत्रण दिए जा चुके हैं।

विज्ञापन
Amar Ujala Medhavi Chhatra Samman: CM Manohar Lal Will Award Medals to Haryana Board Toppers
Haryana CM Manohar Lal - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल 25 सितंबर को प्रदेश के मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित करेंगे। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय रोहतक के सहयोग से राधाकृष्णन सभागार में आयोजित राज्य स्तरीय अमर उजाला मेधावी छात्र सम्मान समारोह में उन्हें मेडल और प्रमाणपत्र प्रदान किए जाएंगे। 

विज्ञापन


समारोह के लिए हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के 10वीं और 12वीं कक्षा के मेधावी छात्र छात्राओं को आमंत्रित किया गया है। इसके लिए प्रदेशभर के बच्चों व उनके अभिभावकों को निमंत्रण दिए जा चुके हैं। सम्मान समारोह में एमडीयू के कुलपति प्रो. राजबीर सिंह, हरियाणा स्कूल शिक्षा बोर्ड के चेयरमैन डॉ. जगबीर सिंह,  उपायुक्त यशपाल, अतिरिक्त उपायुक्त महेंद्रपाल, पुलिस कप्तान उदय सिंह मीना, पीजीआईएमएस के कुलसचिव डॉ. एचके अग्रवाल उपस्थित रहेंगे। 
विज्ञापन


अमर उजाला की ओर से इससे पहले सोनीपत, करनाल, पंचकूला और हिसार में भी इस प्रकार के सम्मान समारोह आयोजित किए जा चुके हैं। समारोह में सम्मान पाने के लिए विद्यार्थियों में उत्साह बना हुआ है। सम्मानित किए जाने वाले विद्यार्थी हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की ओर से जारी टॉपर्स की सूची के अनुसार हैं। इस सूची में शामिल विद्यार्थी ही सम्मानित किए जाएंगे। विद्यार्थियों को सुबह नौ बजे तक कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर पंजीकरण करवाना होगा। उन्हें अपनी मार्कशीट और आईडी प्रूफ की फोटो कॉपी लाना अनिवार्य है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed