फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Aman Vashishtha along with his colleagues got shaved outside the Parliament House.

Rohtak News: अमन वशिष्ठ ने साथियों सहित संसद भवन के बाहर कराया मुंडन

Wed, 03 Jul 2024 10:09 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 03 Jul 2024 10:09 PM IST
विज्ञापन
Aman Vashishtha along with his colleagues got shaved outside the Parliament House.
03सीटीके43... संसद भवन के बाहर सा​थियों के साथ अमन व​​​​​​​शिष्ठ ने कराया मुंडन। स्रोत:पार्टी
रोहतक। नीट परीक्षा में हुई धांधली के विरोध में युवा कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता अमन वशिष्ठ ने बुधवार को अपने साथी नीरज गौतम व धर्मेंद्र के साथ संसद भवन के बाहर मुंडन कराया। इसके बाद वहां साथियों के साथ प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

प्रदेश प्रवक्ता ने कहा कि नीट पेपर लीक, धांधली देश का महत्वपूर्ण मुद्दा है। हम सभी ने नीट परीक्षा लीक होने का दर्द सहा है। इस मामले में लोग पकड़े गए। केस भी सीबीआई को सौंपा गया। इसके बावजूद नतीजा कोई नहीं निकला। इतनी बड़ी धांधली की सरकार ने कोई जिम्मेवारी नहीं ली है। केंद्र सरकार अब पूर्ण रूप से पेपर लीक सरकार बन चुकी है।
विज्ञापन

पिछले दस वर्षों में सबसे ज्यादा परीक्षाएं हरियाणा में लीक हुई हैं। प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में सरकार इस मुद्दे पर कोई कड़ा संज्ञान लेने व कठोर कानून बनाने के बजाय चुप्पी साधे बैठी है। सरकार कड़ा संज्ञान लेने के बजाय शिक्षा को माफिया व भ्रष्टाचारियों के हवाले कर रही है। इसलिए कोई भी परीक्षा सफल नहीं हो रही है। इस मौके पर परमजीत, हर्ष अरोड़ा, सुमित सिंघल व अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed