फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Alok Nath, Shreyas Talpade and 8 others booked for Rs 7 crore fraud

Rohtak News: आलोक नाथ, श्रेयस तलपड़े समेत 8 लोगों पर 7 करोड़ की धोखाधड़ी का केस

Wed, 26 Mar 2025 01:27 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 26 Mar 2025 01:27 AM IST
विज्ञापन
Alok Nath, Shreyas Talpade and 8 others booked for Rs 7 crore fraud
अर्बन एस्टेट थाने में सेक्टर-3 निवासी एक व्यक्ति ने फिल्म कलाकार आलोक नाथ और श्रेयस तलपड़े समेत आठ लोगों के खिलाफ सात करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का केस दर्ज कराया है। इसमें सोसाइटी बनाकर करोड़ों रुपये की ठगी का आरोप लगाया गया है। पुलिस ने धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

थाना प्रभारी प्रदीप कुमार ने बताया कि मूलत: बलियाना निवासी कुलदीप इन दिनों सेक्टर-3 में रहते हैं। उन्होंने शिकायत दी है कि साल 2016 में ह्यूमन वेलफेयर क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसाइटी लिमिटेड ने हरियाणा के विभिन्न जिलों में काम शुरू किया था। इसमें को-ऑपरेटिव सदस्यों ने अपने साथ अन्य लोगों को जोड़ा था। इसमें निवेश कराया गया। इस तरह हजारों लोगों के सात करोड़ रुपये रोहतक में निवेश कराया गया था। सोसाइटी के ब्रांड एंबेसडर के रूप में बाॅलीवुड कलाकार श्रेयस तलपड़े और आलोक नाथ रहे हैं।
विज्ञापन

पीड़ित की ओर से नवी मुंबई निवासी और कंपनी के सीएमडी समीर अग्रवाल, मुंबई निवासी आरके सेठी, हिमाचल के ऊना निवासी संजय मुदगिल, दुबई निवासी पंकज अग्रवाल, इंदौर निवासी परीक्षित पारसे व नरेंद्र नेगी, फिल्म कलाकार श्रेयस तलपड़े और आलोक नाथ एवं लखनऊ निवासी शबाब हुसैन आदि पर निवेश के नाम पर धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। नए निवेशकों को जोड़ने के लिए इंसेंटिव योजना शुरू कराकर मोटी रकम का निवेश कराया था। उन्होंने आरोप लगाया कि ज्यादातर निवेशक आपस मित्र और रिश्तेदार ही है। पीड़ित की शिकायत पर केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed